Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नागरिक कर्मियों के सम्मान में नौसेना का 30 दिसंबर को होगा यादगार कार्यक्रम
    देश

    नागरिक कर्मियों के सम्मान में नौसेना का 30 दिसंबर को होगा यादगार कार्यक्रम

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – डॉ. डीएस कोठारी ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे रक्षा मंत्री

    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना परिचालन तैयारियों में नागरिक कर्मियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए 30 दिसंबर को एक यादगार कार्यक्रम करने जा रही है। यह कार्यक्रम डीआरडीओ भवन के डॉ. डीएस कोठारी ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा और परिचालन में अपने नागरिक कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

    दरअसल, असैन्य कार्मिक भारतीय नौसेना के कुल कार्यबल का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं​, जो नौसेना के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ​यह असैन्य कर्मी नौसेना ​के कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड, सामग्री संगठन, नौसेना आयुध डिपो, नौसेना आयुध निरीक्षणालय, प्रशिक्षण प्रतिष्ठान और कई अन्य प्रकार की सहायता इकाइयों ​में ​कार्य करते हैं।​ इसलिए संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए परिकल्पना की गयी कि उनके प्रशासन, प्रशिक्षण और कल्याण आदि को बढ़ावा दिया जाए, ताकि वे भारतीय नौसेना को युद्ध के लिए हमेशा तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए सक्षम बल बने रहने में प्रभावी ढंग से योगदान दें सकें।

    भारतीय नौसेना ने​ पिछले साल फरवरी में अपने नागरिक ​कर्मियों​ की प्रशासन और कल्याण में दक्षता बढ़ाने के लिए 2024 को ‘नौसेना नागरिकों का वर्ष’ घोषित किया​ था। इस​लिए मौजूदा वर्ष में मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार लाने और समयबद्ध तरीके से नागरिक कर्मियों के पेशेवर और व्यक्तिगत विकास के उद्देश्य से कई उपाय किए गए। पूरे वर्ष के दौरान प्रशासनिक दक्षता ​बढ़ाने, डिजिटल परिवर्तन अपनाने, अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने और कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों को लागू किया गया।​ इनमें ​लंगरगाह​, समुद्र में जहाजों पर काम करने वाले नागरिक कर्मियों के लिए बीमा कवर का प्रावधान और मुंबई में 21 औद्योगिक इकाइयों तक सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

    ‘नौसेना नागरिकों के वर्ष’ में नौसेना के राजपत्रित अधिकारियों के लिए ई-एचआरएमएस संस्करण 2.0 भी शुरू किया गया है।​ डिजिटल और प्रशासनिक आधुनिकीकरण ​के मद्देनजर नौसेना नागरिक प्रबंधन सूचना प्रणाली वेबसाइट का पुनरुद्धार ​किया गया, जिसमें ऑनलाइन मॉड्यूल शामिल हैं।​ इसके अलावा विशेष कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से नागरिक कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण और विकास पर जोर दिया गया।​ नागरिक कर्मियों के जीवन बीमा के लिए बजाज लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं और सभी नौसेना नागरिकों के लिए रक्षा वेतन पैकेज बढ़ाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय खेल मंत्री ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल को हरी झंडी दिखाई
    Next Article इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version