Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के तीन ठिकानों पर इडी की छापेमारी
    ताजा खबरें

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के तीन ठिकानों पर इडी की छापेमारी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2024Updated:December 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के अधिकारी संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने आज छापेमारी की। इडी ने पटना और गया में तीन जगहों पर पुल निर्माण विभाग के इंजीनियर सुनील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की।

    यह कार्रवाई आईएएस संजीव हंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। इडी की टीम ने गया के तथागत होटल में तलाशी के ली है, जो सुनील कुमार या उनके किसी रिश्तेदार का बताया जा रहा है।

    पिछले दिनों इडी ने आईएएस संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पटना के स्पेशल कोर्ट में दो हजार पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। इसमें हंस और पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव समेत अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया था। जांच एजेंसी ने हंस पर बिहार सरकार और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति बनाने का आरोप लगाया। हंस की पत्नी और उनके कई रिश्तेदारों के खिलाफ भी सबूत सामने आए हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

    इससे पहले की छापेमारी में इडी ने संजीव हंस और पूर्व राजद विधायक गुलाब यादव से जुड़ी संपत्तियों से 90 लाख रुपये नकदी और 13 किलो चांदी की छड़ें जब्त की थीं। इसके अलावा तलाशी के दौरान बेनामी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए, जिससे हंस और उनके सहयोगियों के खिलाफ बढ़ते आरोपों में इजाफा हुआ। इडी ने

    बीते बुधवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में हंस और यादव से जुड़े चार ठिकानों की तलाशी ली थी।

    इससे दो महीने पहले भी छापेमारी की गई थी, जिसमें इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की चल रही जांच के तहत पटना, पुणे, पंजाब, दिल्ली और नोएडा समेत एक दर्जन ठिकानों को निशाना बनाया था।

    वर्तमान छापे हंस और उसके नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की व्यापक जांच का हिस्सा हैं। क्योंकि, प्रवर्तन निदेशालय अवैध संपत्तियों और अघोषित धन से जुड़े और अधिक सबूतों को उजागर करने में लगा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिया पोस्ट को मुनाफे में लाने पर ज्योतिरादित्य और सीतारमण ने की चर्चा
    Next Article 14 हजार420 बोतल शराब के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version