Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»मेलबर्न टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, 333 रनों की हुई ऑस्ट्रेलिया की बढ़त
    स्पोर्ट्स

    मेलबर्न टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, 333 रनों की हुई ऑस्ट्रेलिया की बढ़त

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। नाथन लियोन 41 रन और स्कॉट बोलैंड और 10 बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए अब तक 55 रन की साझेदारी कर ली है।

    मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। इससे पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास 105 रन की बढ़त थी। ऐसे में अब उसकी कुल बढ़त 333 रन की हो चुकी है।

    ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
    ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। सलामी युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। कोंस्टास ने 8 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया। ख्वाजा ने 21 रन बनाए। फिर सिराज ने स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने एक ही ओवर में पहले ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को चलता कर दिया। हेड केवल 1 रन बना सके, जबकि मिचेल मार्श खाता भी नहीं खोल सके।

    ऑस्ट्रेलिया का 91 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा। बुमराह ने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बोल्ड कर दिया। कैरी दो रन बना सके। हालांकि दूसरे छोर से मार्नस लाबुशेन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया। लाबुशेन को सिराज ने अपने जाल फंसाया और उन्हें एल्बीडब्ल्यू कर पलेवियन भेजा। लाबुशेन ने 139 गेंद में 70 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट 156 के स्कोर पर गिरा। मिचेल स्टार्क 5 रन बनाकर रन आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को 173 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। कप्तान पैट कमिंस 90 गेंद में चार चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नाथन लियोन ने स्कॉट बोलैंड के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक नाथन लियोन 41 रन और स्कॉट बोलैंड और 10 बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अब तक 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 333 रन की हो चुकी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट और मो. सिराज ने तीन विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला है।

    भारतीय टीम की पहली पारी 369 रन पर समाप्त
    भारतीय टीम की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। टीम ने आज नौ विकेट पर 358 रन से आगे खेलना शुरू किया। नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज केवल 11 रन जोड़ सके। नीतीश आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 189 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन की शानदारी पारी खेली।

    इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 82 रन, कप्तान रोहित शर्मा 3 रन, केएल राहुल 24 रन, विराट कोहली 36 रन, ऋषभ पंत 28 रन, रवींद्र जडेजा 17 रन और वॉशिंगटन सुंदर 50 रन बनाकर आउट हुए थे। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट लिए।

    ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 474 रन
    इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 140 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 57, मार्नस लाबुशेन ने 72 और सैम कोंस्टास ने 60 रन बनाए। इन चारों के अलावा पैट कमिंस (49) और एलेक्स कैरी (31) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4, रवींद्र जडेजा ने 3, आकाशदीप ने 2 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघने कोहरा व कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित
    Next Article यह आक्रामकता ले डूबेगी जयराम महतो को
    shivam kumar

      Related Posts

      इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी

      June 21, 2026

      कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

      June 21, 2026

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version