Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राष्ट्रपति जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान की मुलाकात संभव 
    दुनिया

    राष्ट्रपति जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान की मुलाकात संभव 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान एक साथ बैठक कर सकते हैं। ऐसे संकेत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता राजा परवेज अशरफ ने दिए हैं।

    जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, पीपीपी नेता अशरफ ने कहा कि जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं। वक्त आने पर तीनों एक साथ बैठक कर सकते हैं। अशरफ ने गुरुवार को पीटीआई वार्ता समिति से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि समिति का रुख सकारात्मक है। समिति और हुकूमत के बीच बातचीत अच्छे माहौल में हो रही है। उन्होंने खुलासा किया कि पीटीआई ने अभी तक औपचारिक रूप से अपनी मांगें पेश नहीं की हैं, लेकिन उसने कार्यकर्ताओं की रिहाई और नौ मई और 26 नवंबर की घटनाओं की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग के गठन की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि पीटीआई प्रतिनिधियों ने भी अपने नेतृत्व से परामर्श करने के लिए समय मांगा है। अशरफ ने कहा कि मुल्क को मौजूदा राजनीतिक अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों से उबरने के लिए आम सहमति की आवश्यकता है। स्थिरता के लिए बातचीत जरूरी है।

    उल्लेखनीय है कि हुकूमत और पूर्व सत्तारूढ़ दल पीटीआई ने गुरुवार को दूसरे दौर की बातचीत की। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। यह बैठक संसद भवन के संविधान समिति कक्ष में हुई। यह वार्ता पीटीआई की सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा के बाद हो रही है। सविनय अवज्ञा आंदोलन की घोषणा में कहा गया है कि पीटीआई संस्थापक इमरान खान समेत सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाए। नौ मई और 26 नवंबर की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया जाए। जेल में बंद पीटीआई संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद हुकूमत ने बातचीत की पहल की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article70वीं बीपीएससी पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने एनएच 27 किया जाम
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version