Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे थे श्रीवास्तव गैंग के अपराधी, छापेमारी में चार गिरफ्तार
    Top Story

    एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे थे श्रीवास्तव गैंग के अपराधी, छापेमारी में चार गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस काफी संवेदनशीलता से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की भनक लगते ही पुलिस ना सिर्फ अलर्ट हो रही है, बल्कि बेहद शातिर तरीके से अपराधियों को दबोच भी रही है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे अपराधियों को पुलिस ने भी बेहद नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी श्रीवास्तव गैंग से ताल्लुकात रखते थे। वे लोग वहां पतरातू क्षेत्र में ठेकेदारों को धमकाने की योजना बना रहे थे। मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि श्रीवास्तव गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पतरातू थाने के स्टीम कॉलोनी निवासी दीपक कुमार, रोचाप गांव निवासी शहादत अंसारी, एहसान अंसारी और एक नाबालिक युवक शामिल है।

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि जैसे ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एलेक्सा रिजॉर्ट को घेरा गया, वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की, तो कुछ लोगों ने चलाकी भी बरती। वह अपना फर्जी नाम पता बता कर भागने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस को पहले पुख्ता जानकारी थी। कड़ाई से पूछताछ हुई और दीपक, शहादत, एहसान और एक अन्य अपराधी को दबोच लिया गया। दीपक और शहादत के पास से 9 एमएम का दो देसी पिस्टल और तीन जिंदा गोली बरामद हुआ है। इसके अलावा अपराधियों की स्कॉर्पियो गाड़ी (जेएच 01 डीसी 5893), सुजुकी कार (जेएच 01 एफएच 8859), एक बिना नंबर की कार और छह मोबाइल जब्त हुआ है।

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की इस मीटिंग का पूरा प्लान होटवार जेल में बना था। जेल में बंद अमन श्रीवास्तव, रियाज अंसारी, शिव शर्मा और रतन सिंह के द्वारा धमकी दिए जाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाई गई थी। इस मीटिंग को सफल बनाने के लिए एलेक्सा रिसोर्ट के बाहर तीन लोगों को रेकी करने के लिए लगाया गया था। एहसान अंसारी और एक अन्य नाबालिक युवक इस रेकी में शामिल था, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

    एसपी ने बताया कि दीपक कुमार और शहादत अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। दीपक के खिलाफ पतरातू और भुरकुंडा थाने में कई मामले दर्ज हैं। शहादत अंसारी के खिलाफ भी पतरातू थाना क्षेत्र में कई मामले पहले भी दर्ज हैं। कोल माइन्स एक्ट और वन अधिनियम के मामले में वह जेल भी गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा के एक लॉज में मिला युवक का शव
    Next Article जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है: अन्नपूर्णा देवी
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025

      महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version