Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है: अन्नपूर्णा देवी
    झारखंड

    जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है: अन्नपूर्णा देवी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। केंद्रीय मंत्री (महिला एवं बाल विकास मंत्री) अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार काे समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक बरही मनोज यादव, विधायक बरकट्ठा अमित यादव, विधायक मांडू, विधायक बड़कागांव, विधायक बगोदर,जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष जिला परिषद, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    बैठक में केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम,उज्जवला योजना, के तहत रेलवे, हाईवे, वाटर वेज, माइंस आदि से संबंधित आधारभूत संरचना निर्माण की योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना,पीएमकेएसवाई, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की सभी योजना की पहुंच आम जनता तक सुगमता से पहुंचे हम सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। जनकल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ सही लाभुक तक एवं गुणवत्ता और तत्परता से मिले इसके लिए हमारी सजगता एवं संवेदनशीलता जरूरी है। काम की गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार्य नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है। निगरानी प्रणाली में जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेवार बनाकर गुणवत्ता की सतत मॉनिटरिंग की जाए, समय पर योजना पूरा हो यह सुनिश्चित करें। योग्य लाभुकों को उनका हक मिले तथा समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन हो।

    केंद्रीय मंत्री ने विभागवार किए जा रहें कार्यों की समीक्षा की तथा कई आवश्यक निर्देश दिए। सर्वप्रथम सांसद हजारीबाग ने प्रमुख तकनीकी विभागो के द्वारा जारी निविदा प्रक्रियाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उन प्रक्रियाओं को सुगम एवं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। विधायक सदर प्रदीप प्रसाद ने शहरी जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने को कहा।

    उन्होंने कहा जिलापूर्ति योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है, इस ग्रामीण तथा शहरी जिलापूर्ति योजना की नियमित रूप से निगरानी की जानी आवश्यक है। सभी गांव के सभी घरों को नल से जल मिले जल जीवन मिशन का यही उद्देश्य है। नगर निगम इलाकों में हर घर नल से जल आपूर्ति में संबंधित कार्यकारी एजेंसी को घरों तक सर्विस कनेक्शन के कार्य में गति लाने का निदेश दिया।

    सांसद हजारीबाग ने जल नल योजना से निर्माणाधीन बोरिंग पाइपलाइन की गुणवत्ता आदि की शिकायतों के संदर्भ में प्रखंडवार जनप्रतिनिधियों को समाहित करते हुए जांच कमिटी के माध्यम से सभी योजनाओं का जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर विधायकों ने जिला के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के प्रतिनियुक्ति करने की बात कही। सांसद मद से प्रदत एम्बुलेंस को क्रियाशील अवस्था में रखने को कहा। इस दौरान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सबों को शपथ दिलाई गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलेक्सा रिसोर्ट में जुटे थे श्रीवास्तव गैंग के अपराधी, छापेमारी में चार गिरफ्तार
    Next Article भूकंप के झटके से मची अफरातफरी
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version