Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»दुनिया भर के खिलाड़ियों में ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग को लेकर उत्साह 
    स्पोर्ट्स

    दुनिया भर के खिलाड़ियों में ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग को लेकर उत्साह 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम। ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) पूरे विश्व में धूम मचा रही है और अपने प्लेयर ड्राफ्ट और सीज़न की शुरुआत से पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे देशों की भागीदारी के चलते जीआई-पीकेएल में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों की होड़ सी लग गई है।

    सॉविन नरवाल, संदीप कंडोला, अजय कुमार और कपिल नरवाल जैसे भारतीय खिलाड़ी पहले से ही लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एम अनिता, इंद्रा रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वरेबिक्शा जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सुनील नरवाल, शिव कुमार और विकास दहिया, आंध्र प्रदेश के रेडर वेंकटेश्वर गौड़ जैसे खिलाड़ी भी मैदान में शिरकत करते नजर आएंगे।

    भागीदारी को लेकर खिलाड़ियों के उत्साह पर बोलते हुए होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कांथी डी. सुरेश ने कहा, “जीआई-पीकेएल को लेकर उत्साह कबड्डी की लोकप्रियता और संस्कृतियों को एकजुट करने और बाधाओं को तोड़ने की शक्ति को उजागर करता है। वैश्विक और घरेलू खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया कबड्डी के लिए एक समावेशी और गतिशील मंच बनाने के हमारे दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।”

    जीआई-पीकेएल उद्घाटन सत्र में 6 महिला और 6 पुरुष टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक टीम भारत की संस्कृति और भाषाई समृद्धि का प्रतीक है। टीमों की क्षेत्रीय पहचान बनाए रखने के लिए उनको उसी हिसाब से नामित किया गया है।

    तेलुगु और तमिल टीमों का स्वामित्व टॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियों के पास होने की संभावना है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास पुरुष और महिला दोनों टीमें होंगी, जो कि समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने वाली, कबड्डी में अपनी तरह की पहली व्यवस्था है।

    दिसंबर 2024 में ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (जीपीकेएल) और इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) का विलय हुआ था, जिससे जीआई-पीकेएल का निर्माण हुआ, जहां पुरुष और महिलाएं दोनों एक ही मैट आकार पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो कि कबड्डी इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। जिसके बाद से ही कबड्डी जगत में इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस लीग के पहले सीज़न में कुल 66 मैच खेले जाएंगे।

    लीग में हिस्सा ले रही टीमें इस प्रकार हैं:-

    महिला टीमें: मराठी फाल्कंस, भोजपुरी लेपर्ड्स, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी ईगल्स

    पुरुष टीमें: मराठी वल्चर्स, भोजपुरी लेपर्ड्, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी शार्कस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू में ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने के आरोप में दो भारतीयों सहित 53 गिरफ्तार
    Next Article खो खो विश्व कप 2025: नई दिल्ली में पहले संस्करण की मेजबानी को भारत तैयार
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version