Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नेपाल के चुनावी कानून में फेरबदल कर बहुदलीय व्यवस्था को खत्म करने की योजना 
    देश

    नेपाल के चुनावी कानून में फेरबदल कर बहुदलीय व्यवस्था को खत्म करने की योजना 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में सरकार के कहने पर निर्वाचन आयोग ने एक ऐसा कानून प्रस्तावित किया है, जिससे देश में अगले चुनाव से संसदीय निर्वाचन प्रक्रिया में सिर्फ कांग्रेस और एमाले के ही शामिल रहने की पूरी संभावना है। निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दिखाते हुए इसे कानून मंत्रालय के पास भेज दिया है।

    मौजूदा समय में नेपाल की सरकार में दो सबसे बड़ी पार्टियां नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले शामिल हैं। दो विपरीत ध्रुव के दलों की सरकार बनने के बाद देश में राजनीतिक स्थिरता के नाम पर बहुदलीय व्यवस्था को ही खत्म करने की योजना पर काम हो रहा है। कानून मंत्री अजय चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि उनके पास गृह मंत्रालय से चुनाव संबंधी कानून परिवर्तन के लिए एक प्रस्ताव आया है, जिस पर आज विशेषज्ञों की बैठक बुलाई गई है। कानून मंत्री चौरसिया के मुताबिक प्रस्तावित कानून में राजनीतिक दलों की मान्यता के लिए मतों के प्रतिशत में बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस प्रस्ताव को देश में बहुदलीय व्यवस्था को समाप्त कर द्विदलीय व्यवस्था लागू करने के रूप में देखा जा रहा है।

    दरअसल, अभी तक संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक संघीय संसद के चुनाव में कुल मतदान के न्यूनतम तीन प्रतिशत और प्रदेश के चुनाव में डेढ़ प्रतिशत मत लाने वाले पार्टियों को ही राजनीतिक दल की मान्यता मिलती है। ऐसे दल को ही सिर्फ समानुपातिक वोट के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं। अब निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव में संघीय चुनाव में तीन प्रतिशत को बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है और प्रदेश के चुनाव में डेढ़ प्रतिशत को बढ़ाकर तीन प्रतिशत किया गया है। यानी अगर यह कानून परिवर्तन हो जाता है तो नेपाल में दो या तीन दल ही बचेंगे, जिनको मान्यता मिलेगी।

    प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दीपक थपलिया का कहना है कि सरकार की तरफ से मिले निर्देशों के बाद ही उनकी तरफ से यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। अगर कानून मंत्रालय की तरफ से इस प्रस्ताव को स्वीकार करके कैबिनेट में भेज दिया जाता है तो वहां से पास कर इसे संसद से सामान्य बहुमत से इस कानून को पास कराया जा सकता है।

    पूर्व प्रमुख निर्वाचन आयुक्त अयोधि प्रसाद यादव का तर्क है कि यदि इस कानून में संशोधन हो जाता है तो सिर्फ बड़ी दो पार्टियां ही देश में रह जाएंगीं और देश के पिछड़े वर्ग सीमांतकृत वर्गों की आवाज संसद तक नहीं पहुंच पाएगी।

    सर्वोच्च अदालत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की का भी मानना है कि देश में दो सबसे बड़ी पार्टी मिल कर सत्ता चला रही हैं और अपने विरोधी दलों का अस्तित्व ही समाप्त करने के लिए बहुदलीय व्यवस्था को अंत करने पर तुली हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के एक सांसद ने खुलेआम संसदीय समिति अध्यक्ष को दी ‘खत्म’ करने की धमकी
    Next Article केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भारत-नेपाल सीमा का किया दौरा 
    shivam kumar

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version