Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-जापान संबंधों का एक अच्छा उदाहरण है दिल्ली मेट्रो: ओनो कीची
    देश

    भारत-जापान संबंधों का एक अच्छा उदाहरण है दिल्ली मेट्रो: ओनो कीची

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – डीयू में ‘इंडियन फ़ोरन पॉलिसी अंडर मोदी 3.0 : चैलेंजेज़ एंड अपॉर्चुनिटी’ विषय पर हुई चर्चा
    – उभरते नए राष्ट्रवाद व वोकिज्म के बीच भारत को अपना अलग ‘ब्रांड भारत’ बनाने की जरूरत: राम माधव
    – विकसित भारत के लिए हमें चाहिए 9 प्रतिशत का ग्रोथ रेट : कुलपति प्रो. योगेश सिंह
    नई दिल्ली। भारत में जापान के राजदूत ओनो कीची ने कहा कि दिल्ली मेट्रो भारत-जापान संबंधों का एक अच्छा उदाहरण है। अब समय आ गया है कि इस संबंध को और आगे बढ़ाया जाए क्योंकि जापान की टेक्नोलोजी भारत के लिए जरूरी है। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन विभिन्न विद्वानों ने भारत की विदेश नीति पर गहन मंथन किया।

    जापान के राजदूतओनो कीची गुरुवार काे दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। ‘इंडियन फ़ोरन पॉलिसी अंडर मोदी 3.0 : चैलेंजेज़ एंड अपॉर्चुनिटी’ विषय पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिल्ली स्कूल ऑफ ट्रांसनेशनल अफेयर्स के सहयोग से किया गया।

    इस माैके पर जापान के राजदूत ओनो कीची ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में धन्यवाद कहते हुए किया। उन्हाेंने कहा कि वह भारत की विविधता और अतिथि देवो भव: के दर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं। कीची ने कहा कि कॉन्फ्रेंस का शीर्षक न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि जिन देशों के साथ हमारे हित साझा होते हैं, उन देशों के साथ संबंध और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। भारत और जापान का सम्बन्ध प्राचीन समय से चला आ रहा है। भारत और जापान एक दूसरे पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जापान की भारत के साथ 60 प्रतिशत व्यापारिक हिस्सेदारी मेक इन इंडिया पॉलिसी के तहत निर्माण क्षेत्र में है। कीची ने कहा कि वर्ष 2025 में हमारे पास इस संबंध को आगे बढ़ाने का मौका है क्योंकि भारत और जापान के प्रधानमंत्री एक दूसरे के देशों का दौरा करेंगे।

    इस आयाेजन के मुख्यवक्ता व इंडिया फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष राम माधव ने कहा कि नए उभरते राष्ट्रवाद एवं वोकिज्म के तर्क-वितर्क के मध्य भारत को अपनी एक अलग ब्रांड भारत (नई पहचान) बनाने की आवश्यकता है। राम माधव ने कहा कि मोदी 3.0 केवल 5 वर्षों का कार्यकाल नहीं दर्शाता बल्कि अगले 20-25 वर्षों तक की विदेश नीति के लिए एक दिशा दृष्टि प्रदान करता है। नए उभरते राष्ट्रवाद एवं वोकिज्म के तर्क-वितर्क के मध्य भारत को अपनी एक अलग ब्रांड भारत (नई पहचान) बनाने की आवश्यकता है, जिसके लिए उन्होंने भारत की विदेश नीति के लक्ष्यों की 10 मुख्य बिंदुओं में व्याख्या की।

    कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन स्तर की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को लगातार 9 प्रतिशत ग्रोथ रेट की जरूरत है। ऐसे में कॉन्फ्रेंस का यह विषय बहुत ही उपयुक्त है। कुलपति ने कहा कि 20 जनवरी 2025 से एक नए प्रभावशाली विश्व का आरंभ होने जा रहा है। इस दिन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में इन नई चुनौतियां एवं परिवर्तन के प्रति भारत अति उत्सुक है।

    मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज़ के कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ राजीव नयन ने अपने विशेष व्याख्यान में कहा कि विश्व व्यवस्था आज के युग में स्थिर होने के बजाय इसमें निरंतर गतिशीलता बनी हुई है। उसके बाद हमारी वर्तमान काल में भारत पश्चिमी साहित्य पर पूर्णता निर्भर न होकर अपनी पूर्ण प्रतिष्ठित इतिहास को पुनर्जीवित कर रहा है। भारत की विदेश नीति का मार्गदर्शन करने के लिए राजीव नयन ने भारतीय स्रोतों पर बल देते हुए कहा कि विश्वजीत बनने के लिए विश्वकर्मा बनना पड़ेगा।

    इस अवसर पर दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह, प्रो. डॉ. सुमित कुमार, कई विशेषज्ञ, शिक्षाविद, राजनयिक और शोध विद्वान उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा
    Next Article सुरक्षाबलों ने कुलगाम में एक संदिग्ध आतंकवादी काे किया गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version