Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तराखंड: बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    देश

    उत्तराखंड: बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है और राज्य भर में ठंड बढ़ गई है। औली, नैनीताल, मसूरी जैसी पर्यटक स्थल बर्फ की चादर से ढक गए हैं। जनवरी में अब तक बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखी ठंड से लोग परेशान थे, लेकिन ताजा बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र ठंड बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में भी बारिश और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    मसूरी से लेकर औली, चकराता, मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी और नैनीताल में बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम, हर्षिल, यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी, सरनौल, दयारा, हरकीदून क्षेत्र में रात्रि से हल्की बर्फबारी हुई है।

    बर्फबारी से औली, नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा पर्यटकों को खूब लुभाता है।

    पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से किसानों की फसलों को लाभ होगा और अगले साल अच्छी फसल होने की उम्मीद है। बर्फबारी से भूमि में नमी बनी रहती है जो फसलों के लिए आवश्यक है।

    मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में आज के लिए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है। तेरह जनवरी से पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। देहरादून, हरिद्वार और आसपास के ज‍िलों में कोहरा छाए रहने से ठंड और सताएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर फायरिंग
    Next Article जज का मोबाईल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

      April 23, 2026

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version