Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»आय बनाम खुशहाली
    विशेष

    आय बनाम खुशहाली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस बार खुश हो लेने में हर्ज इसलिए नहीं है कि आर्थिकी के लिए एक अच्छी खबर आई है। खुशखबरी यह है कि अब भारत में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। यानी प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि निजी आय के साथ भारत में अब प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ रही है और इसमें भारत अब एक सौ छब्बीसवें नंबर पर आ गया है। रिपोर्ट आने से पहले तक हम एक पायदान नीचे यानी एक सौ सत्ताइसवें स्थान पर थे। यह राहत की बात इसलिए भी लग सकती है कि हाल में विदेशी रेटिंग एजंसियों ने आर्थिकी के मामले में भारत की रेटिंग सुधारी है। अरसे बाद मूडीज ने यह कहते हुए भारत की रेटिंग में मामूली इजाफा किया कि आर्थिक और संस्थागत सुधार भारत की अर्थव्यवस्था के सही दिशा में जाने के संकेत दे रहे हैं। लेकिन साथ ही उसने अर्थव्यवस्था के सबसे जटिल पहलू- राजकोषीय कोषीय घाटे के बढ़ने की ओर भी इशारा किया।

    आय बढ़ने की उत्साहवर्धक बात कहने वाली आइएमएफ की यह रिपोर्ट इस साल अक्तूबर महीने में खरीद क्षमता पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति व्यक्ति आय पिछले साल 6690 डॉलर थी जो इस बार 7170 डॉलर हो गई। यानी दस फीसद का इजाफा। इससे पहले क्रेडिट सुइस ने अमीरी के आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि भारत में करोड़पतियों की तादाद दो लाख पैंतालीस हजार है। प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के आंकड़े में इन करोड़पतियों की बढ़ी आमदनी का हिसाब कैसे दर्ज होता है? दुनिया में हमें अपनी गरीबी-अमीरी या कंगाली-खुशहाली की हैसियत विदेशी एजंसियों और वित्तीय संस्थानों के आंकड़ों से ही पता चलती है। पर असल में भारत की स्थिति क्या है, इस पर नजर डालें तो हकीकत का पता चलता है। अगले दो दशक में दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनने का दावा करने वाला भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में श्रीलंका से भी पीछे है। यही नहीं, जिस ब्रिक्स समुदाय (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में हम अपने को सबसे वजनदार बताते रहे हैं, उसमें भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में सबसे पीछे हैं। आइएमएफ की ताजा राय अर्थशास्त्र के लिहाज से तो सही लग सकती है, पर हकीकत इसके उलट है।

    मोटे तौर पर प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का सीधा मतलब यह होना चाहिए कि देश के हर नागरिक की आमदनी बढ़ी है और उस तक उसका हिस्सा और लाभ भी पहुंचे। आमदनी बढ़ने की इस कोरी आंकड़ेबाजी से यह गंभीर सवाल उठता है कि अगर प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है तो फिर देश की बड़ी आबादी क्यों आज भी बुनियादी जरूरतों-सुविधाओं से वंचित है! भोजन, शिक्षा और चिकित्सा की सुविधाएं आज भी चौपट हालत में हैं। मसलन, भारत टीबी की बीमारी से निपट पाने में नाकाम साबित हुआ है। चीन और श्रीलंका जैसे देशों के मुकाबले भारत में टीबी का बोझ दस गुना ज्यादा है। दुनिया में टीबी के कुल मरीजों में 24 फीसद भारत में हैं। डेंगू, जापानी बुखार और मलेरिया जैसी बीमारियां हर साल बड़ी संख्या में जान ले लेती हैं। जबकि श्रीलंका भारत की तुलना में बहुत छोटा-सा देश है, लेकिन उसने अपने यहां से डेंगू का खात्मा कर डाला। भले श्रीलंका या ऐसे दूसरे छोटे देश अमीरी के पैमाने पर न गिने जाएं, पर अपने नागरिकों के लिए उत्तम स्वास्थ्य उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में भारत की प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की बात खुश तो कर सकती है, पर लोगों को खुशहाल कैसे रखा जाएगा, यह सोचने वाली बात है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए प्रकार का भ्रष्टाचार
    Next Article मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में की घोषणा – सिदगोड़ा में बनेगी महिला यूनिवर्सिटी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
    • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version