Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में हत्यारोपित के पैर में लगी गोली, लोडेड पिस्टल कॉक करने के दौरान हुआ हादसा
    Top Story

    पलामू में हत्यारोपित के पैर में लगी गोली, लोडेड पिस्टल कॉक करने के दौरान हुआ हादसा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में नशे की हालात में लोडेड पिस्टल कॉक करने के दौरान फायर होने से एक हत्यारोपित के पैर में गोली लग गई। उसे मेदिनीनगर के डॉ. राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को उसका बयान लेकर हथियार देने वाले युवक की तलाश कर रही है।

    जख्मी युवक की पहचान मेदिनीनगर के माली मुहल्ला निवासी भास्कर पांडेय उर्फ मोंटी पांडेय के रूप में हुई है। वह नमिता देवी मर्डर केस में जेल जा चुका है। मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने मंगलवार अपराह्न तीन बजे बताया कि मोंटी पांडेय ने पुलिस को जानकारी दी कि सोमवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के इलाके में उसे गोली लगी। शराब पीने के बाद नशे में पिस्टल कॉक करके देखने पर अचानक गोली चली और पैर को छेदते हुए निकल गई। घटना के वक्त मोंटी के साथ मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। पैर में गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    जख्मी मोंटी पांडे के अनुसार, नमिता देवी मर्डर केस में 2 महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है। 7 फरवरी, 2024 को सद्दीक चौक के समीप शाहपुर जाने वाली सड़क पर नमिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोंटी पांडे को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जेल से निकलने के बाद से विश्रामपुर के तोलरा में नानी के घर रह रहा था।

    मोंटी सोमवार को हाजिरी लगाने के लिए न्यायालय में पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात स्टेशन रोड के नागा पांडेय और बारालोटा के सोनू तिवारी, रिंकू दुबे, पिंकू तिवारी से हुई। नागा भी हाजरी लगाने पहुंचा था। सभी लोगों ने मिलकर शराब पार्टी करने की योजना बनाई। शाहपुर से शराब लेकर कल्याणपुर जाने लगे तो मोंटी पांडे को उसके साथियों ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। इसलिए साथ में पिस्टल भी रखा जाए ताकि सेफ्टी रहे।

    एक महीने पहले दोस्त बने एकराम कुरैशी से शाहपुर के गढ़वा रोड में जाकर मोंटी ने पिस्टल लिया और फिर कल्याणपुर के लिए निकल गया। शराब पीने के बाद नशे में पिस्तौल निकाल कर कॉक करने के दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पैर को छेड़ते हुए निकल गई। घटना के बाद उसके साथी उसे लेकर डॉ. राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में पहुंचे। जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तो उसके साथी उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कस्टडी में मोंटी का इलाज किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैडमिंटन टूर्नामेंट में राधा गोविंद विश्वविद्यालय की छात्रा खुशी आनंद बनी उपविजेता
    Next Article ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version