Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में दो लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर गिरफ्तार
    Top Story

    झारखंड में दो लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -51 मामलों में चल रहा था फरार, हथियार बरामद
    रांची। झारखंड की रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर एक कारबाईन, एक पिस्टल मैगजीन सहित, 11 गोलियां, एक मोबाइल और तीन कंबल बरामद किया गया है।

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लाख के इनामी और पीएलएफआई के जोनल कमांडर कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण यादव के ऊपर रामगढ़, लातेहार, चतरा, रांची और लोहरदगा जिले के अलग-अलग थानों में कुल 51 मामले दर्ज हैं। इससे पहले साल 2021 में भी रांची पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद लातेहार पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेकर बालूमाथ थाना के हाजत में रखा था। वह 23 मार्च, 2021 की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। साथ ही एक के बाद एक हत्या, गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते आ रहा था।

    डीआईजी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा यादव अपने दस्ता सदस्यों के साथ लोहदगा जिले के कुडू के धोबीघाट गया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम वहां छापेमारी करने गई थी लेकिन कुछ देर पूर्व ही वहां से कृष्णा यादव जा चुका था। आगे सूचना मिली कि वह अपने सदस्यों के साथ मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जंगल में दो अन्य दस्ता सदस्यों के साथ छुपा है और किसी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है।

    सूचना के बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने जंगली क्षेत्र का घेराबंदी कर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को अवैध हथियार, गोली एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नकटा पहाड़ क्षेत्र के अम्बाटांड़ जंगल में स्थित क्षतिग्रस्त मकान में काले रंग के बैग में छिपाकर रखा हुआ हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया।

    डीआईजी के मुताबिक, कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन से वर्ष 2014 से जुड़ा है तथा वर्तमान में जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी का सदस्य है। वह क्षेत्र के जमीन कारोबारियों, क्रसर मालिकों, ईंट-भट्ठा मालिकों तथा विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग करता था। साथ ही रकम नहीं देने पर कार्य स्थल पर दस्ता सदस्यों के साथ जाकर आगजनी, तोड़फोड़ एवं फायरिंग तथा हत्या तक की घटना को अंजाम देता है।

    नक्सली ने बताया कि कुछ और हथियार नकटा पहाड़ और चंदवा थाना क्षेत्र के सीमा के बीच जंगल में बने नाले के पास छिपाकर रखा है। इसी क्षेत्र में उसके दस्ता सदस्य भी रहते हैं। उसके बताए अनुसार इस क्षेत्र में पुलिस बल उसे साथ लेकर पैदल तलाशी एवं छापेमारी अभियान चला रही थी कि इस बीच में पुलिस को धक्का देते हुए रस्सा छुड़ाकर भागने लगा। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस उसे पकड़कर रिम्स रांची में भर्ती कराया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में एडमिट
    Next Article सऊदी अरब में पड़ा है 40 दिनों से प्रवासी श्रमिक का शव
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version