Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने दर्ज किया पत्नी करीना कपूर का बयान
    देश

    अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने दर्ज किया पत्नी करीना कपूर का बयान

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रिक्शा चालक सहित 40 लोगों का बयान दर्ज
    मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में बांद्रा पुलिस ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। पुलिस अब तक इस मामले में करीब 40 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है और पुलिस की 30 टीम फरार हमलावर की तलाश कर रही है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

    सूत्रों के अनुसार करीना कपूर ने पुलिस को बताया कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तो वह घबरा गई थीं। उन्होंने बताया कि हमलावर बहुत ज्यादा आक्रामक था। उसने घर में कीमती सामानों को बिल्कुल हाथ नहीं लगाया। उसका इरादा नेक नहीं लग रहा था, इसलिए अपने छोटे बेटे को लेकर वह बेडरुम में चली गई थीं। इसके बाद इस घटना में घायल हुए सैफ लीलावती आटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचे थे। आटो रिक्शा चालक भजन सिंह राणा को आज सुबह पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाकर उसका बयान दर्ज किया।

    भजन सिंह राणा ने बताया कि जैसे ही वे सैफ अली खान की इमारत के सामने से गुजर रहे थे, उसी समय किसी ने रिक्शा- रिक्शा की आवाज लगाई। वे रुक गए और उनके रिक्शा में अपने बेटे के साथ सैफ अली खान और एक अन्य लाेग बैठे। ये लोग आपस में अंग्रेजी बात कर रहे थे। लेकिन मैंने उनसे पूछा कहां जाना है। इसके बाद सैफ अली खान ने बताया कि लीलावती अस्पताल। उसने लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान को छोड़ा। रिक्शा चालक ने बताया कि सैफ अली खान रिक्शा में आए थे, इसलिए अस्पताल का स्टाफ ध्यान नहीं दे रहा था। सैफ अली खान ने खुद कहा -मैं सैफ अली खान हूं। स्टेचर लाओ। इसके बाद उसे पता चला कि उसके रिक्शा में एक्टर सैफ अली खान आए थे। इसके बाद वह बिना किराया लिए वहां से चले गए। रिक्शा चालक ने बताया कि पुलिस को उन्होंने सब कुछ बता दिया है।

    सूत्रों के अनुसार हमलावर सैफ के घर से बांद्रा गया, इसके बाद दादर में एक दुकान से ईयरफोन खरीदा। चार रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी में हमलावर की तस्वीर कैद हुई हैं। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमलावर रेलमार्ग से गुजरात चला गया है। पुलिस की एक टीम आरोपित की तलाश में गुजरात रवाना हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड और केंद्र में चल रहा बकाया-बकाया का खेल
    Next Article भारत-अमेरिका ने साइबर अपराध जांच पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version