Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरात के खंभात में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री मिली, 100 करोड़ का नशीला पाउडर जब्त
    देश

    गुजरात के खंभात में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री मिली, 100 करोड़ का नशीला पाउडर जब्त

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दवा बनाने के नाम पर ड्रग्स का काला कारोबार
    आणंद। आणंद जिले के खंभात के सोखडा जीआईडीसी क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपये का नशीला पाउडर जब्त किया गया है। स्क्वॉड की 60 से अधिक अधिकारियों के सर्वे के बाद एटीएस टीम ने फैक्ट्री संचालक समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर अहमदाबाद ले गई है।

    एटीएस सूत्रों के अनुसार सोखडा जीआईडीसी में किराए पर फैक्ट्री लेकर उसका संचालन किया जा रहा था। फैक्ट्री से नींद की दवा अल्प्राइजोलम बनाने के लिए जिस पदार्थ का उपयोग होता है, उसका करीब 100 किलो केमिकल युक्त पाउडर जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई गई है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार खंभात के सोखडा जीआईडीसी क्षेत्र के ग्रीनलाइफ इंडस्ट्रीज में एटीएस ने गुरुवार को छापेमारी की थी। गुरुवार सुबह से बल्क ड्रग्स और मैनुफैक्चरिंग ग्रीन लाइफ इंडस्ट्रीज में करीब 18 घंटे का सर्वे चला। इसमें कंपनी के मालिक, पार्टनर समेत कर्मचारियों को गुरुवार देर शाम तक पूछताछ की गई। इस सर्च ऑपरेशन में एटीएस की टीम ने आणंद के एसओजी और एफएसएल की टीम को भी साथ रखा था। सूत्रों के अनुसार यह फैक्ट्री देव दिवाली से शुरू की गई थी। इसमें पहले कंपनी संचालक इन्जेक्शन के व्यवसाय से जुड़े थे। बाद में उन्होंने केमिकल का काम शुरू किया था। इसमें केमिकल युक्त पाउडर बनाए जाने की एटीएस को सूचना मिली थी। इसी शंका के आधार पर कार्रवाई की गई।

    एटीएस की जांच में खुलासा हुआ है कि अहमदाबाद के 2 भागीदारों ने फार्मा कंपनी शुरू की थी। फैक्ट्री में अल्प्राजोलम नामक नींद की दवा बनाई जाती थी। एटीएस की छापेमारी में संदिग्ध केमिकल के 21 बैरल भी जब्त किए गए हैं। भरुच जिले के दहेज से इंजीनियर बुलाकर ड्रग्स बनाया जाता था। इंजीनियर को भी गिरफ्तार किया गया है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लड़कियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई दी
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version