Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»बड़ी कामयाबी
    विशेष

    बड़ी कामयाबी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत की नुमाइंदगी के लिए न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी का हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में एक बार फिर पहुंचना एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। उससे भी बड़ी बात यह कि यह ब्रिटेन जैसे एक सशक्त देश के लिए बड़ी हार है। इसका अहसास दुनिया के उन सर्वाधिक ताकतवर देशों को भी हो चुका है, जो सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में वीटो के अधिकार से लैस हैं। इस मामले में ब्रिटेन को कैसा झटका लगा है, इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे मीडिया और संसद में ब्रिटिश सरकार की आलोचना हो रही है। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के बाद इसे दूसरे बड़े झटके के रूप में भी देखा जा रहा है। भारत के लिए यह बड़ी कामयाबी इसलिए भी है कि दुनिया में आज भी विकासशील देश के रूप में पहचान के बावजूद उसने ब्रिटेन को एक ऐसे वैश्विक मंच पर पटखनी दी, जिसमें हमेशा से उसकी तूती बोलती आई थी। 1946 के बाद यह पहला मौका है जब अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पंद्रह जजों में ब्रिटेन का कोई जज नहीं है।

    हेग में लगातार दूसरी बार अपना प्रतिनिधि पहुंचाना भारतीय नेतृत्व के लिए आसान नहीं रहा। इसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत था। इस साल जुलाई में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन से ही भारतीय नेतृत्व इस अभियान में जुट गया था। सुरक्षा परिषद के सदस्यों और महासभा के सौ से ज्यादा सदस्य देशों को चिट्ठी लिख भारत ने इसके लिए समर्थन मांगा। जिन मुल्कों का संयुक्त राष्ट्र में दबदबा है, उन्हें अपने समर्थन में मनाना कोई आसान नहीं था। न्यायमूर्ति भंडारी को दोबारा हेग पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद दोनों में मतदान होना था और इसमें भारत को बहुमत हासिल करना था। जबकि ब्रिटेन मतदान के ठीक ऐन वक्त पहले तक साझा सम्मेलन बुलाने पर अड़ा रहा। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली और बारहवें दौर के मतदान में भंडारी को एक सौ तिरानबे में से एक सौ तिरासी मत मिले। इसके अलावा सुरक्षा परिषद के सभी पंद्रह वोट भी उन्हें मिले।

    अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर आज जो स्थितियां हैं, वे भारत के लिए कम चुनौतीपूर्ण नहीं हैं। न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी ही ऐसी शख्सियत और कानूनविद हैं, जो इन मौजूदा चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने यह साबित भी कर दिखाया है। न्यायमूर्ति भंडारी अंतरराष्ट्रीय कानून के विशेषज्ञ हैं। वैश्विक विवादों की उन्हें गहरी समझ है। अंतरराष्ट्रीय कानूनी दांव-पेंचों को वे बारीकी से समझते हैं। ताकतवर देशों के सामने तर्कसंगत और पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखने और जिरह करने में उन्हें महारत हासिल है। कुलभूषण जाधव के मामले में उन्होंने जिस तरह भारत का पक्ष रखा, उसी से पाकिस्तान सकते में आया। जाधव का मामला न्यायमूर्ति भंडारी के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं था। भारत की इस कूटनीतिक जीत से दुनिया को जो संदेश गया है वह यह कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अबभारत एक मजबूत हैसियत में है। इससे सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए उसकी दावेदारी को भी बल मिलेगा। ब्रिटेन की हार से सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को समझ आना चाहिए कि दुनिया की इस सबसे शक्तिशाली संस्था में उनके वर्चस्व को चुनौती देने वाले मुल्क दुनिया में मौजूद हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दलवीर भंडारी को एक और लंबा कार्यकाल मिलना, भारत और दलवीर भंडारी दोनों का सम्मान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव: राहुल कल फिर से गुजरात दौरे पर, पीएम मोदी जाएंगे 27 नवंबर को
    Next Article कानून का रास्ता
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
    • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
    • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
    • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
    • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version