Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए पार्थ चटर्जी, हालत स्थिर
    राज्य

    गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए पार्थ चटर्जी, हालत स्थिर

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। हाई कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें मंगलवार रात मुकुंदपुर के आर एन टेगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदालत के आदेश के अनुसार, उनके इलाज का खर्च उन्हें स्वयं उठाना होगा।

    पार्थ चटर्जी पिछले कुछ दिनों से एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निचली अदालत ने उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मंगलवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एसएसकेएम अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए मुकुंदपुर स्थित आर एन टेगोर अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें डॉक्टर सौरिन पांजा की देखरेख में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है।

    इससे पहले, 22 जनवरी को पार्थ चटर्जी के वकील ने अदालत में याचिका दायर कर बताया था कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति मांगी थी। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसकेएम अस्पताल प्रशासन से उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, जिसके आधार पर मंगलवार को अदालत ने उन्हें आर एन टेगोर अस्पताल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

    मंगलवार रात अदालत के आदेश के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा में पार्थ चटर्जी को स्थानांतरित किया गया। अस्पताल की ओर से बुधवार सुबह बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कई तरह की जांच आज की जाएगी और उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुंभ में भगदड़ पर ममता बनर्जी ने जताया शोक
    Next Article आर जी कर : तृणमूल विधायक ने पार्टी नेताओं से पीड़ित के माता-पिता पर हमले न करने की अपील की
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़ने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी: योगी आदित्यनाथ

      July 31, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, विभिन्न मुद्दों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version