Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»संपादकीयः खतरनाक मेहरबानी
    विशेष

    संपादकीयः खतरनाक मेहरबानी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के षडयंत्रकारी और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की रिहाई पर भारत ने स्वाभाविक ही तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गौरतलब है कि इस साल इकतीस जनवरी को सईद और उसके चार साथियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने गिरफ्तार किया था। सईद को उसके घर में ही नजरबंद रखा गया। हाफिज सईद भारत की निगाह में तो आतंकवादी-अपराधी है ही, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित कर रखा है। यह किसी से छिपा नहीं है कि इस सब के बावजूद पाकिस्तान सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करने से हमेशा हिचकती रही। इस हिचक का कारण फौज थी। सईद पर पाकिस्तान की फौज और उसकी खुफिया एजेंसी आइएसआइ का छिपे ढंग से वरदहस्त रहा है। आतंकवाद तथा सुरक्षा संबंधी मामलों में वहां की सरकार नहीं, बल्कि फौज की चलती रही है। फिरक्या हुआ कि दस माह पहले हाफिज सईद की गिरफ्तारी संभव हो सकी थी? दरअसल, इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देशों के खिलाफ दिखाई गई सख्ती थी। अमेरिका ने सईद हाफिज के सिर पर एक करोड़ डॉलर के इनाम का एलान भी किया था। ट्रंप की सख्ती के चलते पाकिस्तान को कुछ न कुछ करना था, क्योंकि उसे अमेरिका से भारी वित्तीय मदद मिलती रही है, जिसे वह खोना नहीं चाहेगा।

    सईद की नजरबंदी आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की संजीदगी का नतीजा नहीं थी। लिहाजा, वह नजरबंदी अंतत: दिखावा साबित हुई। यह सार्वजनिक शांति के खतरे में पड़ जाने की बिना पर की गई निरोधक नजरबंदी थी। लाहौर हाइकोर्ट ने पंजाब सरकार से सईद के खिलाफ ठोस सबूत पेश करने को कहा था। लेकिन न सबूत पेश किए गए न आरोपपत्र दाखिल किया गया था। गिरफ्तारी भी आतंकवाद से संबंधित आरोपों के तहत नहीं, बल्कि सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका की बिना पर की गई थी, और इसी आधार पर नजरबंदी की अवधि चार बार बढ़ाई गई। पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर हाफिद सईद की नजरबंदी को तीन महीने आगे बढ़ाने की अपील की थी। पर यह दिखावे के अलावा कुछ नहीं था, दिखावा यह कि सरकार तो सईद के प्रति कोई रियायत नहीं बरतना चाहती, पर क्या करे, उसके हाथ बंधे हुए हैं क्योंकि अदालत का आदेश है! पर सवाल है कि अगर पाकिस्तान सरकार सईद के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही को तार्किक परिणति तक पहुंचाने के लिए संजीदा है, तो सबूत और आरोपपत्र दाखिल होने से क्यों रह गए! जबकि सईद के खिलाफ सबूतों की कमी नहीं है, न ही जांच एजेंसियां कह सकती हैं कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से उसके संबंध की बाबत उन्हें मालूम नहीं है।

    अगर लोक शांति भंग होने की दलील पर सईद को एक बार फिर पाकिस्तान सरकार ने बंद नहीं किया, तो उसके खुल कर घूमने-फिरने का रास्ता साफ है। वह राजनीति में आने और राजनीतिक दल बनाने का इरादा जता चुका है। इसके खतरे जाहिर हैं। सईद लश्कर-ए-तैयबा का चेहरा माना जाता है और इस आतंकवादी संगठन ने कितना कहर बरपाया है यह भारत कैसे भूल सकता है। फिर, मुंबई में हुए आतंकी हमले में कुछ अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे। ऐसा आदमी सार्वजनिक गतिविधियों में खुलेआम हिस्सा लेगा, यह दुनिया के लिए तो शर्म की बात है ही, पाकिस्तान के समाज, वहां की राजनीति और वहां की लोकतांत्रिक शक्तियों के लिए भी घोर चिंता की बात होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंपादकीयः संवेदनहीन बयान
    Next Article पेशावर में फिदायीन हमले में एक पुलिस अफसर समेत दो की मौत, छह घायल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version