Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वेस्ट बोकारो के 46 युवा आउटडोर लीडरशिप कैंप में हुए शामिल
    Top Story

    वेस्ट बोकारो के 46 युवा आउटडोर लीडरशिप कैंप में हुए शामिल

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 3, 2025Updated:February 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। टाटा स्टील फाउंडेशन ने तुमुंग में तीन दिवसीय आउटडोर लीडरशिप कैंप का शुभारंभ किया। इस वर्ष कैंप के लिए वेस्ट बोकारो से 46 युवाओं का चयन किया गया‌। जहां उन्हें जागरूकता कार्यशालाओं, करियर काउंसलिंग और रोमांचक गतिविधियों जैसे क्लाइंबिंग, राफ्टिंग और बोटिंग का अनुभव मिला। कैंप का शुभारंभ टाटा स्टील, वेस्ट बोकारो डिवीजन के कैपेसिटी एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट के चीफ राजेश कुमार ने किया।

    इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे। यह आउटडोर लीडरशिप कैंप प्रतिभागियों को उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या से अलग हटकर खुद को तरोताजा करने के लिए आयोजित हुआ था। साथ ही नेतृत्व, विकास व नेटवर्किंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित होने का अवसर देता है। यह एक सुरक्षित और सहयोगी वातावरण में नए अवसरों की खोज करने में सहायक है। कैंप प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक क्षमताओं, चुनौतियों और उन्हें पार करने की रणनीतियों को खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित करता है। रोमांचक गतिविधियां टीमवर्क की भावना को मजबूत बनाती हैं, जिससे युवा और महिलाएं न केवल आत्मविश्वास हासिल करते हैं, बल्कि उद्यमिता और नए अवसरों से जुड़े नवीन विचारों पर मिलकर काम करने की प्रेरणा भी पाते हैं।

    2015 में शुरू हुई इस पहल में अब तक अनेक युवा और महिलाओं ने हिस्सा लिया है। इसका सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव जागरूकता में बढ़ोतरी रहा है। जिससे कई युवाओं को अपने गांवों में बाल विवाह और समयपूर्व विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की शक्ति मिली है। इन आउटडोर लीडरशिप कैंपों के जरिए साझा सीख और अनुभवों ने उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया है।

    वित्तीय वर्ष 2023, 2024 और 2025 में कुल 400 युवाओं ने आउटडोर लीडरशिप कैंप का हिस्सा बनकर परस्पर सीखने और साझा अनुभवों से अपने व्यक्तित्व को निखारा। इस पहल ने न केवल नेतृत्व क्षमता को मजबूत किया बल्कि कई प्रतिभाओं के लिए नए रास्ते भी खोले।ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी सुनीता सोरेन की है, जो किशोरावस्था में प्रोजेक्ट रिश्ता से जुड़ी थीं। 2019 में जब उन्होंने आउटडोर लीडरशिप कैंप में भाग लिया, तो उनके जुनून और समर्पण ने उन्हें आगे बढ़ने की दिशा दिखाई। उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें 2020 और 2023 में उत्तराखंड में आयोजित विशेष कैंप में आमंत्रित होने का अवसर दिलाया। इन अनुभवों ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उनके भीतर एक प्रशिक्षक बनने की योग्यता भी विकसित की। अपनी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सुनीता ने खुद को साबित किया और अब वे टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन, तुमुंग में बतौर प्रशिक्षक अपनी नई भूमिका निभा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखाटू श्याम मंदिर में स्थापित हुआ ज्योत, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article कोल इंडिया अंतर कंपनी कैरम टूर्नामेंट का आगाज
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version