Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर खरगे की टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में हंगामा
    देश

    महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर खरगे की टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में हंगामा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 3, 2025Updated:February 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह महाकुंभ में मची भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हो गई, जिन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनके इस बयान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे यह बयान वापस लेने को कहा।

    खरगे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मेरा कहना है कि वहां (महाकुंभ भगदड़ में) हजारों लोग मारे गए। अगर आप कहते हैं कि मैं गलत हूं तो कम से कम वहां हुई मौतों की सही संख्या की रिपोर्ट जारी कर दें। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। इस पर खरगे ने कहा, मैंने किसी को दोषी ठहराने के लिए ‘हजारों’ नहीं कहा लेकिन कितने लोग मारे गए, कम से कम यह जानकारी तो दें। यह मेरा अंदाजा है, अगर मैं गलत हूं तो मैं सुधार करने के लिए तैयार हूं। उन्हें (सरकार को) आंकड़ा देना चाहिए कि कितने लोग मारे गए, कितने लापता हैं।

    इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे अपने बयान को वापस लेने का आग्रह किया। सभापति ने कहा, “विपक्ष के नेता ने हजारों की संख्या में आंकड़े देकर एक परिदृश्य का संकेत दिया है। मैं उनसे अपील करता हूं कि इस सदन में जो भी कहा जाता है, उसका बहुत महत्व होता है। आपने कुछ ऐसा कहा है, जिससे सभी स्तब्ध हैं। यहां से पूरी दुनिया में संदेश जाता है, भले ही उसका खंडन हो। क्या आप उस हद तक जा सकते हैं? आप इस देश के एक वरिष्ठ नेता हैं, इस नाते मैं आपसे अपील करूंगा, अगर आप हजारों में आंकड़ा देते हैं तो मैं केवल आपकी अंतरात्मा से अपील कर सकता हूं।” सभापति के इस आग्रह के बाद खरगे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को दोषी ठहराने के लिए यह आंकड़ा नहीं बताया।

    दरअसल, महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसऊदी अरब ने भीख मांगते पकड़े गए 10 पाकिस्तानियों को वापस भेजा, बार-बार हो रही किरकिरी
    Next Article ओली सरकार के छह अध्यादेशों के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद में पेश किये 50 से अधिक प्रस्ताव
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version