रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक आश्रम में घुसकर अपराधियों ने साधु सहित दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक नवीन जयसवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में उठाया और संसदीय कार्य मंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अभी फरार हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस अपराध में शामिल होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।