Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
    Jharkhand Top News

    सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के छतरपुर और हरिहरगंज में दो सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन जख्मी हैं। सभी को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हरिहरगंज में दो, जबकि छतरपुर में एक युवक की मौत हुई।

    पहली घटना शनिवार रात छतरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर-जपला रोड में अरुण आवासीय विद्यालय के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत युवक और घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

    दूसरी घटना एनएच 139 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द कॉलेज मोड़ पर रविवार तड़के डेढ़ बजे हुई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गयी। दोनों की मौके पर ही मौत हुई। शव के सड़क पर पड़े रहने के कारण 15 मिनट तक हाइवे जाम भी रहा। धक्का मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हालांकि उसका नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिरा पड़ा मिला। मृतकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के रविकांत कुमार (26) एवं दूसरा गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के चिरैली के सुनील कुमार (20)के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार रविकांत एवं सुनील एक ही मोटर साइकिल (बीआर 26ए ए6422) से छतरपुर की ओर से आ रहे थे। दोनों को हरिहरगंज स्थित मुकेश गुप्ता के किराए के मकान में जाना था। दोनों जैसे ही बाइक से अरुआ खुर्द कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी 44 बीटी 0295) से जोरदार टक्कर हो गयी। उक्त दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआइ सतीश कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को घटनास्थल से उठवाया। बाइक को जब्त

    किया। पोस्टमार्टम के लिए शव हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया गया है। दोनों युवक दो साल से हरिहरगंज में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर रविकांत के पिता हरिहरगंज पहुंचे और धक्का मार कर भागने वाले ट्रक चालक पर एफआइआर दर्ज करायी है।

    उल्लेखनीय है कि पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 युवकों की मौत हो गई। शनिवार दोपहर पांकी और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक-एक युवकों की मौत हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय टीम की जीत के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में हवन-यज्ञ
    Next Article गांजा की खेप व 15 लाख रुपये के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version