पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा पुलिस अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बदगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोलेयडा, जरकंडी, जलासर और कातिदिरी के वन क्षेत्र में लगभग सात एकड़ भूमि पर फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।
एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत ट्रैक्टर की सहायता से लगभग सात एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।साथ ही, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्हें वैकल्पिक रूप से सब्जी की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।