Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»यूथ प्लस»नौकरी»अब नौसेना में सेवा के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
    नौकरी

    अब नौसेना में सेवा के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में भर्ती होने के इच्छुक युवक अब कामन सर्विस सेंटर में जा कर अपना आवेदन आनलाइन भेज सकते हैं। नौसेना ने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले युवकों के लिये यह नई सुविधा प्रदान की है ताकि वे नौसेना में भर्ती होने की अपनी आकांक्षा पूरी कर सकें। यहां नौसेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अब तक गांवों और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले युवकों को आनलाइन आवेदन भेजने में परेशानी होती थी इसलिये वे आवेदन नहीं भरते थे। कामन सर्विस सेंटर में यह आवेदन केवल 60 रुपए के शुल्क पर भरा जा सकेगा। कामन सर्विस सेंटर के जरिये आवेदन भरने के लिए नौसेना ने इस तरह एक नया विकल्प प्रदान किया है।

    आवेदक पहले की तरह अपना आवेदन आनलाइन भेज सकते हैं। इस आशय की सहमति के ज्ञापन पर हस्ताक्षर केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीक मंत्री के. अलफांस की मौजूदगी में किए गए। ये दस्तखत नौसेना के चीफ आफ पर्सनल वाइस एडमिरल ए के चावला और ईगवर्नेंस सर्विसेज इंडिया के सीईओ दिनेश त्यागी ने किए।

    देश भर में अढ़ाई लाख से ज्यादा कामन सर्विस सेंटर हैं जहां नौसेना में भर्ती के लिये आवेदन फार्म भरने के लिये सहायता दी जाएगी। कामन सर्विस सेंटर में जरूरी दस्तावेज को अपलोड करने , स्कैन करने , परीक्षा शुल्क भरने आदि की सुविधा होगी। चूंकि दूरदराज के इलाकों में भरोसेमंद इंटरनेट सुविधा नहीं होती है इसलिये वहां के युवकों के लिये कामन सर्विस सेंटर जा कर अपना आवेदन भेजना आसान होगा। नौसेना ने इस तरह देश भर में फैले कामन सर्विस सेंटर ते जाल के जरिये आवेदन भरना आसान बना दिया है। नौसेना ने कहा है कि इससे डिजिटल इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनशिकायतों पर कार्रवाई का आंकड़ा 99 फीसदी तक ले जाएं- सीएम
    Next Article यहां होनी हैं 106 पदों पर भर्तियां, 56000 रु होगा वेतन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वित्त विभाग के लेखा सहायक के 348 पदों पर होगी नियुक्ति

    December 28, 2024

    झारखंड पुलिसकर्मियों के पास 12 जिलों में काम करने का सुनहरा अवसर, करें ऑनलाइन आवेदन

    September 25, 2024

    रांची में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू शुरू

    September 19, 2024
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version