Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गृह मंत्री से मिले राज्यपाल, विधि व्यवस्था पर की चर्चा, ‘राज भवन पत्रिका’ भेंट की
    झारखंड

    गृह मंत्री से मिले राज्यपाल, विधि व्यवस्था पर की चर्चा, ‘राज भवन पत्रिका’ भेंट की

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की विकास योजनाओं और वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित राज भवन पत्रिका की प्रति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी हैं।

    राज्यपाल की कार्यशैली और प्रतिबद्धता
    राज्यपाल न केवल जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने राज भवन को आम जनमानस से जोड़ने के लिए कई सार्थक पहल किये हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की स्पष्ट झलक मिलती है। वे राज्य के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से नियमित सुझाव लेते हैं, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

    शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा
    इस अंक में राज्यपाल द्वारा नागरिकों से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनकल्याण को साकार करने से संबंधित गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वे उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। वे अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों को झारखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने और जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल करने में अग्रसर रहते हैं। यह पत्रिका राज्यपाल की गतिशील कार्यशैली और झारखंड के सतत विकास की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का दर्पण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा में विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, पक्षपात का आरोप
    Next Article सैनिक को जेल भेजे जाने के मामले में डीजीपी ने कोल्हान डीआइजी को दिये जांच के आदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version