Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 105 अंक की गिरावट लेकर हुए बंद
    बिजनेस

    सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 105 अंक की गिरावट लेकर हुए बंद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर में 15 महीने के बाद सुधार होने के आंकड़ों के बावजूद वित्तीय घाटा बढ़ने की आशंका में निवेशकों के सतर्कता बरतते हुए बिकवाली करने से शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 316 अंक और निफ्टी 105 अंक फिसल गया।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 316.41 अंक गिरकर 33 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 32832.94 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.75 अंक फिसलकर 10121.80 अंक पर आ गया। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.95 प्रतिशत लुढ़ककर 16757.27 अंक और स्मॉलकैप 1.16 प्रतिशत उतरकर 18017.48 अंक पर रहा।

    बीएसई के सभी समूह गिरावट में रहे। उनमें 1.99 प्रतिशत तक की गिरावट हुई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.3 प्रतिशत बढ़ने से आगे अर्थव्यवस्था में तीव्र सुधार की उम्मीद में बीएसई का सेंसेक्स सुबह में करीब 100 अंकों की बढ़त लेकर 33247.66 अंक पर खुला और शुरूआत में ही लिवाली के बल पर 33300.81 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया।

    लेकिन चालू वित्त वर्ष में वित्तीय घाटा के अप्रैल – अक्टूबर के दौरान बजट अनुमान के 96 प्रतिशत पर पहुंचने से इसके बढ़ने की आशंका के साथ वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आ रही तेजी से बने नकारात्मक धारणा के कारण बिकवाली शुरू हो गई है जिससे सेंसेक्स 32797.78 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले दिवस के 33149.35 अंक की तुलना में 0.95 प्रतिशत अर्थात 316.41 अंक फिसलकर 32832.94 अंक पर रहा।

    एसएनएसई का निफ्टी भी 37 अंकों की बढ़त लेकर 10263.70 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर यह 10272.70 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। हालांकि इसी दौरान बिकवाली शुरू होने से यह 10108.55 अंक के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह पिछले दिवस के 10226.55 अंक की तुलना में 104.75 अंक अर्थात 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 10121.80 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2842 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1030 बढ़त में और 1655 गिरावट में रहे जबकि 157 पिछले सत्र पर टिकने में सफल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआउटेज ट्रिगरर्स सैलऑफ़ के बाद अब बिटकॉइन मेनिया हुआ बाधित!
    Next Article चावल बासमती की कीमतों में तेजी, दलहन, चीनी स्थिर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सोना और चांदी की घटी कीमत

    August 13, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    August 13, 2025

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    August 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
    • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
    • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
    • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
    • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version