Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्टॉक मार्केट में आज ब्लैक मंडे के आसार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
    बिजनेस

    स्टॉक मार्केट में आज ब्लैक मंडे के आसार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका की नई ट्रेड पॉलिसी के कारण दुनिया भर के बाजारों में मचे हड़कंप का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी आज साफ-साफ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट आज शुरुआती कारोबार में ही 4 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट का शिकार हो गया। जिससे कई साल बाद आज शेयर बाजार में ब्लैक मंडे बनने की आशंका बन गई है। आज के कारोबार की शुरुआत जबरदस्त कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा देने की कोशिश भी की। इस लिवाली से बाजार की स्थिति में सुधार जरूर हुआ, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे दोनों सूचकांक में एक बार फिर गिरावट का रुख बन गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 4.03 प्रतिशत और निफ्टी 4.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोई भी शेयर चौतरफा बिकवाली के दबाव के कारण हरे निशान में कारोबार नहीं कर रहा था। दूसरी ओर ट्रेंट लिमिटेड, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 16.55 प्रतिशत से लेकर 6.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,531 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से सिर्फ 97 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,434 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से कोई भी शेयर हरे निशान में नहीं था। इस सूचकांक के सभी 30 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से भी सभी शेयर लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 3,914.75 अंक टूट कर 71,449.94 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 1,700 अंक उछल कर 73,149.12 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 3,040.87 अंक फिसल कर 72,323.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 1,146.05 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 21,758.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ मिनट बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिससे पहले 15 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 431.60 अंक उछल कर 22,190 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि बाजार की ये तेजी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। सुबह 9:30 बजे के बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 980.60 अंक की कमजोरी के साथ 21,923.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 930.67 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,364.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 345.65 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,904.45 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से जबरदस्त गिरावट के संकेत, एशियाई बाजारों भी जोरदार गिरावट
    Next Article सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version