Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2025: सीएसके ने गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को टीम में किया शामिल
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025: सीएसके ने गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को टीम में किया शामिल

    shivam kumarBy shivam kumarApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अब तक खराब प्रदर्शन से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने मुंबई के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। 17 वर्षीय म्हात्रे को दो दिन में टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है और वे जल्द ही सीएसके के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने सात में से केवल एक मुकाबला जीता है और लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के कोहनी में फ्रैक्चर के चलते पूरे सीजन से बाहर हो जाने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं।

    ट्रायल के बाद मिला मौका, दिग्गजों को पछाड़ा
    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार,, सीएसके मैनेजमेंट ने आयुष म्हात्रे समेत उर्विल पटेल (गुजरात), सलमान निज़ार (उत्तर प्रदेश) और पृथ्वी शॉ को ट्रायल के लिए चेन्नई बुलाया था। हालांकि, प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर आयुष म्हात्रे का चयन किया गया। आईपीएल 2025 की नीलामी में 30 लाख के बेस प्राइस पर भी कोई खरीदार न मिलने वाले म्हात्रे को अब बड़ा मौका मिल गया है।

    सीएसके अभी लखनऊ में अपना सातवां मुकाबला खेलने पहुंची है, जहां सोमवार रात वे लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भिड़ेगी। इसके बाद टीम 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि आयुष म्हात्रे मुंबई में ही सीएसके स्क्वाड से जुड़ेंगे।

    मुंबई के क्रिकेट सर्कल में चर्चित नाम
    17 वर्षीय आयुष म्हात्रे मुंबई के क्रिकेट सर्कल में उभरता हुआ सितारा हैं। अब तक खेले गए 9 फर्स्ट क्लास मैचों में वे 504 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, 7 लिस्ट ए मुकाबलों में भी उन्होंने 458 रन बनाए हैं। पिछले साल अक्टूबर में डेब्यू करने वाले म्हात्रे को क्रिकेट विशेषज्ञ भविष्य का भारतीय खिलाड़ी मानते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के तहत हों 2026 का विधानसभा चुनावः शुभेंदु अधिकारी
    Next Article मुसलमानों के लिए शरीयत पहले, फिर देश का संविधान : हफीजुल हसन
    shivam kumar

      Related Posts

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025

      आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया

      May 31, 2025

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version