Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पश्चिम बंगाल में पहला बैसाख के दिन बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
    राज्य

    पश्चिम बंगाल में पहला बैसाख के दिन बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 15, 2025Updated:April 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दक्षिण और उत्तर दोनों बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहला बैसाख के दिन यानी मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में नववर्ष के जश्न की तैयारियों के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा राजस्थान से लेकर मन्नार की खाड़ी तक फैल रही है, जो मध्यप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए गुजर रही है। दूसरी एक ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश से झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इन मौसमीय परिस्थितियों के चलते मंगलवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बिजली की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

    मंगलवार को पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं बुधवार को बारिश थोड़ी कम हो सकती है, और आंधी की संभावना न के बराबर बताई जा रही है। लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को फिर से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी, खासकर दक्षिण बंगाल में।

    उत्तर बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां तेज होंगी

    उत्तर बंगाल के जिलों—दार्जिलिंग से लेकर मालदा तक—में बुधवार और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    ओडिशा, असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। बारिश की वजह से तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी वापस लौट सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैस सिलेंडर लदा ट्रेलर पलटा, चालक घायल
    Next Article लातेहार में दो नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण
    shivam kumar

      Related Posts

      आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु

      May 15, 2026

      राजधानी पटना में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

      May 15, 2026

      जिलाधिकारी ने लोक शिकायत के 17 मामलों का किया निवारण

      May 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश के बाद पेट्रोलियम पदार्थ की खपत में भारी गिरावट
      • आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
      • ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी
      • राजधानी पटना में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version