Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मथुरा में हिन्‍दुओं को जबरन ईसाई बनाने पहुंचे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    देश

    मथुरा में हिन्‍दुओं को जबरन ईसाई बनाने पहुंचे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। ज्रबरन धर्मान्‍तरण को लेकर एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ है। उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में गांववालों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ईसाई समुदाय के 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर जबरन धर्मान्‍तरण की कोशिश करने का आरोप है। शिकायत के बाद गिरफ्तार किये गये इन सभी लोगों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्‍हें 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्‍य शुक्‍ला के अनुसार एक ग्रामीण्‍ की शिकायत पर इन सभी को आईपीसी की धारा 295ए के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

    मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार मथुरा के थाना सुरीर इलाके के गांव इरोली गुर्जर में पिछले एक माह से ईसाई समुदाय के लोग सक्रिय थे तथा लोगों को बाइबिल बांटते थे और ईसाई धर्म अपनाने के लिए धर्म परिवर्तन की सलाह दे रहे थे। ये लोग यहां रहने वाले कुछ अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए जबरदस्‍ती कर रहे थे। इस गांव में लगभग 700 अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार ममता नाम की महिला की अभी हाल ही गांव के एक युवक प्रदीप कुमार के साथ शादी हुई है। ममता ने सोमवार को प्रार्थना के लिए मिशनरी वालों को अपने घर बुलाया था। ज्ञात हो ममता की बहन अनीता ने अभी हाल ही में धर्मपरिवर्तन किया है। म‍मता के घरवालों का आरोप है कि जब मिशनरी के लोग प्रार्थना करा रहे थे उस समय उन लोगों ने दूसरे अन्‍य देवताओं के लिए अपमानजनक शब्‍द कहे। इसके बाद ही उन लोगों ने गांववालों को इसकी खबर दी। ममता के चाचा लाल सिंह की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस बारे में सूरीर पुलिस स्टेशन के प्रभारी बीएन सिंह का कहना है कि हिरासत में लिये गये आरोपियो में तमिलनाडु के स्टेनली जैकब, नई दिल्ली से दाऊद, ओडिशा के विजयकुमार, मथुरा से अमित, हाथरस से सुमित वर्गीजे और अनीता और राजस्थान से दिनेश शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि इस बारे में स्‍टेनली जैकब का कहना है कि मिशनरियों ने किसी को धर्म बदलने में मजबूर नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इसके लिए पूछा था उन्हें बाइबल का वितरण किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रशासनिक लापरवाही के कारण महज दिखावा बना ‘सूचना का अधिकार’
    Next Article INDvsSL 3rd Test : भारत की जीत के आगे अड़े सिल्वा और डिकवेला, SL 373, 270/5 (91.0 Ovs)
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

    August 1, 2025

    अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

    August 1, 2025

    अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू

    August 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
    • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
    • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
    • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
    • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version