Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठै लोगों को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत
    देश

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठै लोगों को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarApril 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने हादसे पर किया दुख व्यक्त, समुचित इलाज कराने के दिए निर्देश
    गोरखपुर। बेकाबू कार ने घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार के लोगों को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। कार सवार युवक बारात से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान एक पहिए का टायर भी फट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्हाेंने प्रशासन से घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज कराने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

    हादसा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्तगत रघुनाथपुर के मिरचाइन चौराहे के पास भगवानपुर में हुआ। घटना शुक्रवार देर रात की हैं। एक साथ बैठकर परिवार के लोग बातें कर रहे थे। तभी बेकाबू कार ने सभी को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में जन्नतुन निशा (44) बेटी झीना (16) की मौत हुई, जबकि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राबिया खातून (23) ने दम तोड़ दिया। घायलों में मरियम खान (18) ,निहाल (05), जुबैर (17) और सुबराती (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस ने कार समेत एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना पाकर मौके पर गोरखनाथ के क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह के साथ ही पुलिस फोर्स पहुंच गई । पुलिस जांच के दौरान कार के अंदर शराब, गिलास और स्नैक्स मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में सवार ने शराब पी थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि बीती रात हुए हादसे में पुलिस ने घायल सभी लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दाे लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई थी, जबकि एक महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। इस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जारी है। पकड़े गए युवक से पूछताछ हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ की पहले दिन की कमाई सिर्फ एक कराेड़
    Next Article गुरुग्राम में बाेले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री- ‘हिंदुओं को एकजुट करने के लिए देशभर में निकालूंगा पदयात्रा’
    shivam kumar

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version