Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत की नारी शक्ति ने दुनिया को सुनाई ‘ऑपरेशन सिदूंर’ की कहानी
    देश

    भारत की नारी शक्ति ने दुनिया को सुनाई ‘ऑपरेशन सिदूंर’ की कहानी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। जब सुबह-सुबह सोकर उठे तब टीवी चैनल्स से लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हमले खबरें चल रही थीं। सैन्य बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश से लेकर दुनिया में चर्चा हो रही थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई को लेकर देशवासियों को भरोसा तो था लेकिन समय को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद यह इंतजार भी खत्म हो गया। सोशल मीडिया से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के साथ ही लोग खुशी का इजहार करते नजर आए।

    आतंकियों के मुंह पर तमाचा
    भारतीय सैन्य बलों की तरफ से इस ऑपरेशन की जानकारी को लेकर खास तौर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की कहानी सुनाने के लिए भारत ने अपनी दो महिला अधिकारियों को चुना। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की तरफ से विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इस ऑपरेशन से जुड़ी एक-एक जानकारी को दुनिया के सामने रखा।

    दोनों महिला अधिकारियों की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया ब्रीफिंग उन आतंकवादियों को करारा तमाचा है, जिन्होंने पहलगाम में धर्म के आधार पर हत्याएं कीं। इसके साथ ही यह उन लोगों के लिए भी साफ सन्देश है जो इस घटना के बाद देश में हिन्दू-मुसलमान करने में जुटे थे। सरकार ने इसके साथ ही संदेश दिया कि पाकिस्तान वालों तुम्हारें यहां से अधिक सलमान हमारे मुल्क में हैं। हमें अपने यहां के मुसलमानों की वतनपरस्ती पर हमें नाज है। दोनों सेना अधिकारियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के 5 आतंकी शिविरों के साथ ही पाकिस्तान के चार लश्कर और जैश के आतंकी शिविरों को तबाह करने की जानकारी दी।

    कमजोर नहीं है भारत की महिलाएं
    भारत ने पहले आतंक के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपने ऐक्शन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया। सिंदूर प्रतीकात्मक रूप से महिलाओं से जुड़ा है। हिंदू महिलाएं अपने सुहाग के प्रतीक के रूप में सिंदूर का इस्तेमाल करती हैं। पहलगाम में जिस तरह से आतंकियों ने देश की मां-बहन और बेटियों के सामने उनके बेटे, भाई और पतियों की हत्या की उसका जवाब से दुनिया को संदेश देना जरूरी थी। ऐसे में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम रख महिलाओं के सिंदूर उजाड़ने वालों को सबक सिखाने के साथ ही दुनिया के सामने अपनी दृढ़ता और प्रतिबद्धता की मिसाल भी पेश की।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संदेश
    सुबह देश में जिसने भी इस ऑपरेशन का नाम सुना उसके इसकी तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर ने सीधे तौर पर आतंकियों के ठिकाने को तबाह करने का अपना लक्ष्य पूरा करने के साथ ही देशवासियों की उम्मीदों को भी पूरा किया। पहलगाम हमले में अपने परिजनों को खोने वाली महिलाओं में से एक ने कहा कि इस ऑपरेशन का नाम सुनकर ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। ऐसे में यह ऑपरेशन सिंदूर के नाम के महत्व को समझने के लिए जीवंत उदाहरण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर का पूर्व रक्षामंत्री शरद पवार ने समर्थन किया
    Next Article बॉलीवुड सेलेब्स ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तारीफ
    shivam kumar

      Related Posts

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025

      संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर

      May 10, 2025

      संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की

      May 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version