Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»संपादकीयः राजनीति की भाषा
    विशेष

    संपादकीयः राजनीति की भाषा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 9, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री के बारे में मणिशंकर अय्यर की घोर आपत्तिजनक टिप्पणी पर कांग्रेस ने उचित ही कड़ी कार्रवाई की। पार्टी के निर्देश पर अय्यर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। यही नहीं, पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भी कर दिया। यह पहला मौका नहीं है जब मोदी के बारे में अय्यर की टिप्पणी को लेकर विवाद उठा हो और कांग्रेस की फजीहत हुई हो। लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने मोदी के बारे में अपनी एक टिप्पणी से अपनी पार्टी की किरकिरी कराई थी। कार्रवाई से अय्यर कोई सबक लें या नहीं, कांग्रेस ने विरोधी नेताओं के प्रति भी सम्मान के तकाजे पर जोर देकर सही रुख अपनाया है। पार्टी को यह डर भी रहा होगा कि कहीं गुजरात चुनावों में मोदी इसे भुनाने की कोशिश न करें। और कांग्रेस को जैसा अंदेशा था वैसा ही हुआ। मोदी ने अय्यर की टिप्पणी को लपकने और चुनावी मुद््दा बनाने का प्रयास करने में देर नहीं की। इसे उन्होंने अपने ढंग से कुछ विशेष रंग भी दे दिया। इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। कांग्रेस जहां गुजरात में भाजपा सरकार के बाईस साल के कामकाज को मुद्दा बनाए हुए है, वहीं मोदी इससे बचने की कोशिश करते हुए खुद को ही मुद््दा बनाने में लगे रहे हैं। इस तरह अय्यर की टिप्पणी प्रकारांतर से मोदी का ही खेल साधने वाली साबित हुई।बहरहाल, अय्यर अपवाद नहीं है और न राजनीति में भाषा की मर्यादा लांघने की यह पहली घटना है। अनेक पार्टियों के अनेक राजनीतिकों के बिगड़ैल बयान गिनाए जा सकते हैं। चुनाव के दौरान या चुनाव नजदीक हों, तो विरोधियों को घेरने और उन पर तंज कसने के सिलसिले में बहुत सारे राजनीतिक लोग वाणी का संयम भूल जाते हैं और ऐसी भाषा बोलते हैं जो किसी को भी शोभा नहीं देती। खुद भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी गांधी-परिवार के बारे में जब-तब कुछ भी बोलते रहे हैं। हाल में भाजपा के एक सांसद ने मोदी पर अंगुली उठाने वालों की अंगुली तोड़ देने की धमकी दी थी। उनके सार्वजनिक रूप से खेद जताने के बाद मामले को खत्म मान लिया गया था। फिर, अय्यर के माफी मांगने के बाद भी मामले को क्यों तूल दिया जा रहा है? अपने राजनीतिक विरोधी को पाकिस्तान चले जाने को कहना और देशद्रोही करार देना भी शिष्टता नहीं माना जा सकता। पिछले दिनों लालू प्रसाद के बेटे ने प्रधानमंत्री और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बाबत जो कुछ कहा वह तो राजनीति की भाषा का रसातल है। ‘पद्मावती’ फिल्म के कुछ विरोधियों ने नाक काटने और दौड़ा-दौड़ा कर मारने जैसे धमकी भरे बयान दिए। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? अलबत्ता, मीडिया के हिस्से ने ऐसे बयानों को सुर्खियां बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई बार संसद में किसी की किसी पर अशालीन टिप्पणी के कारण कामकाज घंटों बाधित रहता है और सदन का बेशकीमती वक्त जाया होता है।यह कोई चटखारे लेने का विषय नहीं है। राजनीति में शालीनता का सवाल एक बड़ा सवाल है और इस पर व्यापक परिप्रेक्ष्य में बहस होनी चाहिए, न कि तेरे-मेरे के अंदाज में। एक समय था जब देश की राजनीति में विरोधियों का जिक्र करते समय भी मान-मर्यादा का खयाल रखा जाता था। कह सकते हैं कि तब राजनीति में दूसरी तरह के लोग थे। बात सही है, पर पूरी नहीं है। आज राजनीति में विरोधियों या प्रतिद्वंद्वियों के प्रति अशालीनता के वाकये काफी हो रहे हैं तो इसका बड़ा कारण यह है कि आज की राजनीति में मुद््दों और जन सरोकारों का महत्त्व कम और घृणा का तत्त्व प्रबल होता जा रहा है। नफरत शख्सियतों के प्रति भी बढ़ी है और अन्य जातियों तथा अन्य समुदायों के प्रति भी। विचारहीनता के दौर में नफरत ही अपने समर्थकों को जोड़े रखने का आधार बनती जा रही है। अगर राजनीति में मर्यादा की पुन: प्राण प्रतिष्ठा करनी है तो घृणा-प्रचार को छोड़, मुद््दों और जन सरोकारों को राजनीति के केंद्र में लाना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरक सकती है आरयू छात्र संघ चुनाव की तारीख, वीसी ने कहा, सस्पेंश रहने दीजिए
    Next Article संपादकीयः बेतुका निर्णय
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पुण्यतिथि पर विशेष: कहानी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की

    January 10, 2026

    आदिवासियत का संरक्षक है पेसा

    January 4, 2026

    चासनाला त्रासदीः द ब्लैक सैटरडे

    December 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 2
    • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
    • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
    • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
    • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version