Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
    दुनिया

    रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

    shivam kumarBy shivam kumarMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। शांति वार्ता विफल होने के कुछ ही घंटों बाद रूस ने यूक्रेन पर जबरदस्त ड्रोन हमला कर दिया। हमले में कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

    यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, यह हमला अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। यह हमला यूक्रेन और रूस के बीच 2022 के बाद पहली सीधी वार्ता के दो दिनों बाद और डोनाल्ड ट्रम्प-व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर होने वाली बातचीत से एक दिन पहले हुआ है। इसी साल 23 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने युद्ध की तीसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 267 ड्रोन दागे थे।

    यूक्रेन की वायु सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे 273 ड्रोन दागे, जिनका लक्ष्य मुख्य रूप से कीव क्षेत्र और देश के पूर्व में निप्रोपेट्रोव्स्क और डोनेट्स्क क्षेत्र थे। हमले में राजधानी क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई और चार साल के बच्चे सहित कुछ लोग घायल हो गए।

    वायुसेना के अनुसार कुल 273 ड्रोन दागे गए, जिनमें से 88 को मार गिराया गया, जबकि 128 ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग तकनीक के कारण निष्क्रिय हो गए। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने कहा कि हमले से आधारभूत संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। यूक्रेन सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    इस बीच हमले की तीव्रता और रणनीति देखकर विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अब यूक्रेन पर साइबर और ड्रोन अटैक एक साथ करके दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। यह हमला रूस की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसमें वह कूटनीतिक वार्ता के साथ-साथ सैन्य दबाव बनाए रखने की नीति अपना रहा है।

    उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तुर्की के इस्तांबुल में हुई वार्ता में युद्धविराम को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई और उसी के बाद यह हमला सामने आया। देखना यह है कि यह हमले कूटनीतिक प्रयासों को पूरी तरह पटरी से उतार देंगे या अंतरराष्ट्रीय समुदाय हस्तक्षेप कर किसी समाधान की दिशा में कदम उठाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स
    Next Article विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
    shivam kumar

      Related Posts

      चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

      May 18, 2025

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025

      मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

      May 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version