Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    झारखंड

    भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

    shivam kumarBy shivam kumarMay 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्लेटिनम जुबली समारोह
    -ओम बिड़ला बोले– भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति
    पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में रविवार को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली (75वीं वर्षगांठ) समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर देश के विकास, उद्योग जगत की भूमिका और आतंकवाद पर भारत की नीति जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मौके पर कहा कि भारत अब तकनीकी, अनुसंधान और उद्योगों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है। हम सहयोगी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आ रहे हैं। उन्होंने भारत को ‘अवसरों की धरती’ बताते हुए कहा कि उद्योग-हितैषी नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था और तेज़ी से आगे बढ़ेगी।

    ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराया और कहा कि देश अब किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस तरह सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की, उससे स्पष्ट हो गया कि भारत केवल अपनी रक्षा नहीं करेगा, बल्कि दुनिया के अंदर जो आतंकवाद है, उस आतंकवाद को समाप्त करने के लिए नई नीति और नई कार्य योजना से काम करेगा। हमने यह भी साबित कर दिया कि इस देश के अंदर कोई भी देश आतंकवाद फैलाने का काम करेगा, तो उसका परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी गंभीर होगा।

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया को यह बता दिया कि सिंदूर की भी कीमत होती है। आतंकवाद के खिलाफ भारत ने एक नई शैली में युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जो हमारे जवानों की शौर्यगाथा को दर्शाता है। पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो ने भी व्यापारिक संगठनों के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत की प्रगति का महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

    समारोह की शुरुआत चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों के स्वागत और पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे। शहर के कई प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, अधिकारी और समाजसेवी भी समारोह में शामिल हुए। इससे पहले सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया और वहां से वे सीधे लोयोला स्कूल सभागार पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    Next Article नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version