Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»असीम मंडल की गिरफ्तारी से नक्सल अभियान को बड़ा झटका, 55 मामलों में दर्ज था नाम; जानिए पूरा रिकॉर्ड
    Jharkhand Top News

    असीम मंडल की गिरफ्तारी से नक्सल अभियान को बड़ा झटका, 55 मामलों में दर्ज था नाम; जानिए पूरा रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर की पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ दर्ज मामलों और आपराधिक रिकॉर्ड की चर्चा तेज हो गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार असीम मंडल के खिलाफ झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में हिंसक नक्सली गतिविधियों से जुड़े करीब 55 मामले दर्ज हैं।

    असीम मंडल को भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी सदस्य और पश्चिम बंगाल स्टेट कमेटी सचिव के तौर पर सक्रिय बताया गया है। झारखंड सरकार ने उस पर एक करोड़ रुपये, जबकि ओडिशा सरकार ने 1.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    सुरक्षा बलों पर हमले के कई मामलों में नाम

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक असीम मंडल के खिलाफ दर्ज मामलों में सुरक्षा बलों पर फायरिंग, आईईडी विस्फोट, मुठभेड़, हत्या के प्रयास और पुलिसकर्मियों की मौत से जुड़े मामले शामिल हैं।

    चाईबासा और पश्चिमी सिंहभूम के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इनमें सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट और फायरिंग की घटनाओं का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में मिलता है।

    2023 में टोंटो क्षेत्र में लगातार घटनाएं

    11 जनवरी 2023 को टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के पास पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम की माओवादियों से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा-209 बटालियन के छह जवान घायल हुए थे।

    अगले दिन उसी इलाके में फिर मुठभेड़ हुई और आईईडी विस्फोट में तीन जवानों के घायल होने की जानकारी दर्ज है।

    इसके बाद 11 अगस्त 2023 को टोंटो थाना क्षेत्र के घुसियाडीह जंगल में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ-60 बटालियन के जवान सुशांत कुमार के शहीद होने और एक अन्य जवान के घायल होने का मामला सामने आया।

    2024-25 में भी आईईडी और फायरिंग के मामले

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 19 सितंबर 2024 को तिरिलपोसी इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया गया, जिसमें कोबरा-209 बटालियन का एक सदस्य घायल हुआ।

    2025 में भी कई घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें छोटानागरा, जराइकेला और आसपास के जंगलों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट और फायरिंग के मामले शामिल हैं।

    12 अप्रैल 2025 को राधापोड़ा जंगल इलाके में हुए हमले में कोबरा-203 बटालियन के कांस्टेबल आरओ विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के आरक्षी सुनील धान के घायल होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में है। इलाज के दौरान सुनील धान की मौत हो गई थी।

    मार्च 2025 में भी जवानों को बनाया निशाना

    5 मार्च 2025 को छोटानागरा-जराइकेला थाना क्षेत्र की सीमा पर बालिवा से आगे बाबूडेरा इलाके में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ-197 बटालियन के तीन जवान घायल हुए थे।

    इसके बाद 18 मार्च 2025 को जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ-134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार के घायल होने का मामला दर्ज है।

    22 मार्च 2025 को छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ-193 बटालियन के एसआई/जीडी सुनील कुमार मंडल की मौत और एक अन्य जवान के घायल होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है।

    2018 में भी मुठभेड़ का मामला

    असीम मंडल के खिलाफ दर्ज मामलों का सिलसिला केवल 2023 के बाद का नहीं है। 11 जुलाई 2018 को एमजीएम थाना क्षेत्र के सुकड़ाला-डालापानी स्थित झाटी पहाड़ी के पास पुलिस और सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान असीम मंडल के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी।

    इस घटना में सीआरपीएफ-193 कंपनी के जवान निर्मल घोष के शहीद होने की जानकारी दर्ज है। इस मामले में एमजीएम थाना कांड संख्या 62/18 दर्ज किया गया था।

    2006 से दर्ज होते रहे हैं मामले

    पुलिस दस्तावेजों के अनुसार असीम मंडल के खिलाफ मामलों का रिकॉर्ड 2006 तक जाता है। गुड़ाबांदा, घाटशिला, पटमदा, चाकुलिया, मुसाबनी, बोड़ाम और डुमरिया समेत कई थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ मामले दर्ज बताए गए हैं।

    इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस बल पर हमला, आपराधिक षड्यंत्र, सरकारी काम में बाधा, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की विभिन्न धाराओं का उल्लेख है।

    2023 के बाद सामने आए कई नए मामले

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2023 में टोंटो थाना क्षेत्र में असीम मंडल के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। इनमें नक्सली गतिविधियों, सुरक्षा बलों पर हमले, हत्या के प्रयास और विस्फोटक पदार्थों से जुड़े आरोप शामिल हैं।

    2024 और 2025 में भी जराइकेला, छोटानागरा और अन्य थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसी धाराओं का उल्लेख है।

    झारखंड और ओडिशा में करोड़ों का इनाम

    असीम मंडल को लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वांछित नक्सली कमांडर के तौर पर चिन्हित किया गया था। उसके खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी कथित नक्सली गतिविधियों को देखते हुए झारखंड सरकार ने एक करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार ने 1.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था।

    पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के उत्तर फूलचक गांव निवासी असीम मंडल की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

    Asim Mandal Asim Mandal Arrest Asim Mandal Criminal Record Jharkhand Naxal News Jharkhand Police Naxal Encounter Naxalite Commander Asim Mandal West Singhbhum Naxal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अचानक तबियत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती
    Next Article TMC सिंबल फ्रीज होने पर ममता बनर्जी पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 21 सितंबर को सुनवाई की संभावना
    shivam kumar

      Related Posts

      नहीं रहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान, सिमडेगा की राजनीति में लंबे सफर का हुआ अंत

      September 19, 2026

      सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अचानक तबियत बिगड़ी, रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

      September 18, 2026

      कौन हैं असीम मंडल? 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी, झारखंड-ओडिशा-बंगाल में ‘लाल आतंक’ को बड़ा झटका

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • MP हाईकोर्ट के रिटायर जज अवनींद्र कुमार सिंह का बड़ा संकल्प, ₹1.1 करोड़ PM CARES Fund में करेंगे दान
      • पाकिस्तान के कोहाट में मस्जिद के पास बड़ा आतंकी हमला, 21 की मौत और 100 से ज्यादा घायल
      • ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ
      • नहीं रहीं पूर्व मंत्री विमला प्रधान, सिमडेगा की राजनीति में लंबे सफर का हुआ अंत
      • गोविंद बल्लभ पंत: उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री की कहानी, जिनके नेहरू जीवनभर रहे शुक्रगुजार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version