Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, ओली पोप का शतक, भारत को बुमराह ने दिलाई बढ़त
    स्पोर्ट्स

    लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, ओली पोप का शतक, भारत को बुमराह ने दिलाई बढ़त

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 209/3, अब भी 262 रन पीछे
    लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 471 रन के जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 262 रन पीछे है।

    इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और उसे पहला झटका केवल 4 रन के स्कोर पर लग गया, जब जैक क्रॉली को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद बेन डकेट (62) और ओली पोप (100*) ने टीम को संभालते हुए दूसरी विकेट के लिए अहम साझेदारी की। जो रूट ने 28 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह भी बुमराह का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने तक ओली पोप 100 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

    भारत की ओर से अब तक जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीनों विकेट अपने नाम किए हैं।

    इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत 359/3 के स्कोर से की थी और अपनी पहली पारी में 471 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 134 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 147 रन बनाए। हालांकि निचला क्रम कुछ खास नहीं कर सका और भारत ने जल्दी-जल्दी अपने बचे हुए विकेट गंवा दिए।

    इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जोश टंग ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाज़ी की और चार-चार विकेट लिए। ब्रेंडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहलगाम के आतंकियों को शरण देने वाले दो व्यक्ति एनआईए के हत्थे चढ़े
    Next Article कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया
    shivam kumar

      Related Posts

      कनाडा ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

      June 22, 2025

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version