Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.27 प्रतिशत उछल कर 6,280.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,630.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 192.40 अंक यानी 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 44,650.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 108.64 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,975.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,902.25 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 92.75 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,456.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,334 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 39,636.05 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,097.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.14 प्रतिशत उछल कर 22,724.36 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज जोरदार तेजी बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 401.86 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,430.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,546.50 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.02 प्रतिशत उछल कर 1,121.69 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,045.62 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 3,184.80 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      July 11, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      July 11, 2025

      स्टॉक मार्केट में क्रायोजेनिक ओजीएस की जबरदस्त एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      July 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ ठिकानों को उड़ाया, एक भी नहीं चूका: डोभाल
      • एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक
      • सबसे तेजी से बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम:वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर जानिए चौंकाने वाले आंकड़े, हिंदू आबादी घटी
      • हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version