Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»यूएफा महिला यूरो 2025: स्विट्ज़रलैंड पहली बार क्वार्टरफाइनल में, नॉर्वे ने आइसलैंड को 4-3 से हराया
    स्पोर्ट्स

    यूएफा महिला यूरो 2025: स्विट्ज़रलैंड पहली बार क्वार्टरफाइनल में, नॉर्वे ने आइसलैंड को 4-3 से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जिनेवा। स्विट्ज़रलैंड की रियोला झेमाइली ने गुरुवार को फिनलैंड के खिलाफ मुकाबले के अंतिम क्षणों में गोल कर टीम को 1-1 की रोमांचक बराबरी दिलाई और इसके साथ ही मेज़बान टीम ने पहली बार महिला यूरो 2025 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस ड्रा के चलते फिनलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

    ग्रुप ए में नॉर्वे के बाद स्विट्ज़रलैंड दूसरे स्थान पर रहा। उसे नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी, जो उसने नाटकीय अंदाज में हासिल किया।

    फिनलैंड के लिए नतालिया कुइक्का ने 79वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर बढ़त दिलाई। यह पेनल्टी तब मिली जब वियोला कैलिगारिस ने एम्मा कोइविस्टो को बॉक्स में गिरा दिया। 101वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहीं सेंटर-बैक कुइक्का ने आत्मविश्वास के साथ गेंद को गोलकीपर लिविया पेंग के विपरीत दिशा में भेजा।

    हालांकि, घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन से उत्साहित स्विस टीम ने अंतिम पलों में आक्रामक खेल जारी रखा। 92वें मिनट में जेराल्डीन रयूटेलेर का शॉट भले ही सही से नहीं लगा, लेकिन झेमाइली मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने गेंद को गोल में डालकर स्टेड डी जिनेवा का माहौल जश्न में बदल दिया।

    मैच में स्विट्ज़रलैंड ने कुल 15 शॉट्स लिए जबकि फिनलैंड सिर्फ 6 पर ही सिमट गया। अब क्वार्टरफाइनल में स्विट्ज़रलैंड का सामना ग्रुप बी की विजेता से होगा, जो फिलहाल विश्व चैंपियन स्पेन है।

    गौपसेट की चमक, नॉर्वे की जीत

    एक अन्य मुकाबले में नॉर्वे ने आइसलैंड को 4-3 से हराकर ग्रुप ए में लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष स्थान पक्का किया। यह मैच नॉर्वे की विंगर सिग्ने गौपसेट के नाम रहा, जिन्होंने दो गोल किए और दो गोल में सहायता दी।

    हालांकि पहले ही बाहर हो चुकी आइसलैंड की टीम ने शुरुआत में बढ़त बनाई। छठे मिनट में स्वेइंडिस जोन्सडोत्तिर ने गोल दागकर टूर्नामेंट में आइसलैंड का खाता खोला। लेकिन गौपसेट ने 15वें मिनट में कॉर्नर से मिले मौके को गोल में बदलते हुए स्कोर बराबर किया, और फिर 26वें मिनट में शानदार लेफ्ट-फुटेड शॉट से बढ़त दिला दी।

    दूसरे हाफ में गौपसेट ने फ्रिडा मानेम को 49वें और 76वें मिनट में गोल करने में मदद की, जिससे नॉर्वे की बढ़त 4-1 हो गई।

    लेकिन अंतिम क्षणों में नॉर्वे की टीम लड़खड़ा गई। आइसलैंड की ह्लिन एइरिक्सडोत्तिर ने 84वें मिनट में गोल किया और फिर इंजरी टाइम में नॉर्वे की मारीट ब्रैटबर्ग लुंड को फाउल के लिए रेड कार्ड मिला। निर्णायक पेनल्टी को कप्तान ग्लोडिस विग्गोसडोत्तिर ने गोल में बदल दिया और स्कोर 4-3 कर दिया।

    आखिरकार नॉर्वे ने बढ़त बनाए रखी और ग्रुप ए में 9 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी कल 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
    Next Article मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया

      July 12, 2025

      एथलेटिक बिलबाओ के गोलकीपर जुलेन एगिरेजाबाला लोन पर वेलेंसिया क्लब में हुए शामिल

      July 12, 2025

      मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी

      July 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      • एथलेटिक बिलबाओ के गोलकीपर जुलेन एगिरेजाबाला लोन पर वेलेंसिया क्लब में हुए शामिल
      • प्रधानमंत्री ने ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर जताई खुशी
      • पद्मश्री सानु लामा का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version