Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
    देश

    ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारत के विभिन्न राज्यों से 120 शोध प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, अनुसंधान की भारतीय दृष्टि पर हुआ मंथन
    प्रयागराज। प्रयागराज में कुछ माह पूर्व आयोजित आध्यात्मिक महाकुंभ की भांति ही यह शोध कार्यशाला भी ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही है। यह बात शुक्रवार को शोध फाउंडेशन द्वारा अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पावन नगरी प्रयागराज स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपल आईटी में ‘शोधशाला’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कही।

    उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज भी भारत की कई कंपनियां नवाचार के बजाय केवल नकल कर रही हैं और उनका योगदान आज भी अनुसंधान में काफी कम है। गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए जरूरी है कि हम संसाधनों के समुचित उपयोग के साथ मतभेदों से ऊपर उठकर कार्य करें।

    कार्यशाला के मुख्य अतिथि ट्रिपल आईटी प्रयागराज के निदेशक प्रो. मुकुल शरद ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसंधान को केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संस्कृति के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने शोध के विभिन्न चरणों के माध्यम से मानवता के कल्याण को केंद्र में रखने की बात कही।

    कार्यशाला के मुख्य अतिथि ट्रिपल आईटी प्रयागराज के निदेशक प्रो. मुकुल शरद ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसंधान को केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक संस्कृति के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने शोध के विभिन्न चरणों के माध्यम से मानवता के कल्याण को केंद्र में रखने की बात कही।

    शोध फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक अर्जुन आनंद ने कहा कि आज भारत का शैक्षणिक तंत्र औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रसित है। इससे बाहर निकलने के लिए आवश्यक है कि “स्व” से बदलाव की शुरुआत हो। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिनिधियों को शोध की सही दिशा और पद्धतियों से अवगत कराना है तथा शोध हेतु आकादमिक नेतृत्व को तैयार करना है।

    अभाविप काशी प्रांत की अध्यक्षा प्रो. सुचिता त्रिपाठी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की विशिष्टता को रेखांकित किया और भारतीय अनुसंधान परंपरा को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उद्घाटन सत्र के उपरांत ईश्वर शरण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर विचार रखे। दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक प्रो. सुनीत कुमार सिंह ने “भारत में जीवंत अनुसंधान के लिए प्रकाशन के अवसर” विषय पर सारगर्भित वक्तव्य दिया। कार्यशाला के दौरान तीन समानांतर संवाद सत्रों का भी आयोजन किया गया।

    इससे पूर्व शोध फाउंडेशन द्वारा अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पावन नगरी प्रयागराज स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘शोधशाला’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया।

    कार्यशाला का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें मुख्य स्थिति के रूप में ट्रिपल आईटी प्रयागराज के निदेशक प्रो. मुकुल शरद, मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, शोध फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक अर्जुन आनंद एवं अभाविप काशी प्रांत की अध्यक्षा प्रो. सुचिता त्रिपाठी उपस्थित रहे।

    यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केंद्रीय मीडिया टोली के सदस्य एवं प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला में भारत के सभी राज्यों से आए कुल 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य अनुसंधान को अधिक प्रभावशाली बनाना, अकादमिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों के बीच समन्वय को सशक्त करना, तथा युवा शोधार्थियों को नवीनतम शोध पद्धतियों एवं संसाधनों से परिचित कराना रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
    Next Article नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
    shivam kumar

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

      July 18, 2025

      टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट

      July 18, 2025

      भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले- ‘तोहफे के लिए धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा’

      July 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • किसानों को 3 दिन के अंदर मिलेगा केसीसी का लाभ : शिल्पी नेहा तिर्की
      • एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार टेंपो में लादकर मरीज को ले जा रही : बाबूलाल
      • नीतीश कैबिनेट में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
      • ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही शोध कार्यशाला : आशीष चौहान
      • टाटा समूह ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनाया कल्याण ट्रस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version