Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में चौतरफा तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में चौतरफा तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 180 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,309.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत नैस्डेक 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,892.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 131.76 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,634.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,023.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,744.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 265.90 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 24,041.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज चौतरफा खरीदारी का माहौल है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,152.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.38 प्रतिशत उछल कर 4,224.38 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1,308.96 अंक यानी 3.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,083.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,217.14 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 265.95 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,253.87 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,419.78 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 243.98 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,374.01 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.75 प्रतिशत उछल कर 3,608.58 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,173.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने पिता का कार्यकाल देखें तेजस्वी,शाम होेते ही कोई घर से नहीं निकलता था : नीतीश कुमार
    Next Article चीन के नागरिक कल से कर सकेंगे पर्यटन वीजा के लिए आवेदन-भारतीय दूतावास
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी

      July 25, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      July 25, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव

      July 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version