Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गाजियाबाद में अवैध दूतावास का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
    देश

    गाजियाबाद में अवैध दूतावास का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – घर से 44.70 लाख रुपये, विदेशी मुद्राएं व चार डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगीं गाड़ियां बरामद
    – गिरफ्तार हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सोबोरगा, पॉल आदि देशों का बताता था एम्बेसडर
    गाजियाबाद। दिल्ली से सटे नाेएडा, ग्रेटर नाेएडा और गाजियाबाद साइबर क्राइम, ऑनलाइन धाेखाधड़ी और तमाम अवैध धंधाें का हब बनता जा रहा है। पुलिए ऐसे लाेगाें के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई ने मंगलवार की रात में दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक पाॅश कालोनी कविनगर में चल रहे एक अवैध दूतावास का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस अवैध दूतावास के संचालक काे गिरफ्तार कर वहां से 44 लाख 70 हजार रुपये सहित कई डिप्लाेमेटिक गाड़ियाें की नंबर प्लेट और गाड़िया बरामद की हैं। गिरफ्तार आराेपित खुद काे कई देशाें का एम्बेस्डर बताता था। एसटीएफ आराेपित से पूछताछ कर रही है।

    उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम जिले के कवि नगर थाने में सूचना देने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे कविनगर में स्थित एक काेठी नंबर केबी 45 पर बने कथित दूतावास पर पहुंची। एसटीएफ के साथ कवि नगर थाने का एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी माैके पर पहुंचे। यहां एसटीएफ ने हर्षवर्धन जैन नामक युवक काे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की ताे सारा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद एसटीएफ ने अवैध दूतावास संचालक

    हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने उसके मकान से 44 लाख 70 हजार रुपये नकद, कई देशों की विदेशी मुद्रा, 20 डिप्लोमेटिक गाड़ियों की नंबर प्लेट, चार डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगी गाड़ियां, माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मोहर लगे कूटरचित दस्तावेज, कूटरचित दो पैनकार्ड, विभिन्न देशों और कई कंपनियों की 34 मोहरें, 2 कूटरचित प्रेस कार्ड, कई देशों की विदेशी मुद्रा सहित अन्य सामान बरामद किया। छापे के दौरान उसके मकान में उसके ससुर आनंद जैन, भाटिया मोड़ निवासी ईश्वर सिंह और घरेलू सहायक हेमंत कुमार राजवंशी भी मिले। ईश्वर और हेमंत को एसटीएफ ने गवाह बनाया।

    इस संबंध में उत्तर प्रदेश के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन कवि नगर में एक किराए की काेठी में अवैध रूप से वेस्ट आर्कटिक का दूतावास चला रहा था। वह अपने आप को कई देशों एम्बेसडर बताता था। वह लोगों को प्रभाव में लेने के लिए प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्याें के साथ एडिट कर अपनी फोटो का भी प्रयोग करता था। एडीजी ने बताया कि इस संबंध में थाना कविनगर गाजियाबाद में अभियोग पंजीकृत कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

    जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हर्षवर्धन पुत्र जेडी जैन कविनगर इलाके में एक किराए के मकान में अवैध रूप से वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था। इसके अलावा वह अपने आप को वेस्ट आर्कटिका, सोबोरगा व पॉल आदि देशों का कॉन्सुल/ एम्बेसडर बताता था। वह एयर और कई डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगी गाड़ियों से चलता था। एसटीएफ के मुताबिक लोगों को प्रभाव में लेने के लिए वह प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्य लोगों के साथ अपनी मॉर्फ़ की हुई फोटो काे उसने अपने कार्यालय में लगा रखे थे। उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य देश के जाने माने लोगों के फोटो एडिट कर अपने पोस्ट किए थे। हर्षवर्धन का मुख्य काम कंपनियों और प्राइवेट व्यक्तियों को बाहर के देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना तथा शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला रैकेट भी चलाता था।

    पुलिस के अनुसार एसटीएफ की पूछताछ में हर्षवर्धन के पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी (इंटरनेशनल आर्म्स डीलर) से भी संपर्क में होने का भी पता चला है। एसटीएफ ने अवैध दूतावास पर कार्रवाई करने से पहले इस संबंध में केंद्रीय एजेंसियों से इसकी पुष्टि की। एजेंसी से पता चला कि बिना विदेश मंत्रालय की अनुमति के दूतावास नही चलाया जा सकता। यह भारत की संप्रभुता के विरुद्ध है। वर्ष 2011 में हर्षवर्धन के पास एक अवैध सेटेलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ था, जिसका मुकदमा थाना कविनगर में पंजीकृत है। एसटीएफ मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार पर हमलावर राहुल गांधी, पूछे डोनाल्ड ट्रंप के दावे, मतदाता सूची पर सवाल
    Next Article मोदी सरकार में बिहार को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की सौगात मिलीः अश्विनी वैष्णव
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version