Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
    स्पोर्ट्स

    टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बासेटेरे। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ टिम डेविड की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

    वार्नर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में डेविड ने सिर्फ 37 गेंदों पर 11 छक्कों और 6 चौकों की मदद से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, जो ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोश इंग्लिस के नाम था, जिन्होंने 43 गेंदों में शतक जड़ा था।

    डेविड की ये पारी अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सबसे तेज़ शतक भी है, उनसे तेज सिर्फ भारत के रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने शतक बनाए हैं (35 गेंद में)। डेविड ने मिशेल ओवेन (36* रन, 16 गेंद) के साथ मिलकर 128 रनों की अटूट साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 16.1 ओवर में 215/4 तक पहुंचा दिया।

    इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन, 57 गेंद) की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 214/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। होप ने ब्रैंडन किंग (62 रन, 36 गेंद) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। होप, क्रिस गेल के बाद वेस्टइंडीज के दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक दर्ज है।

    ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत लड़खड़ाई थी, जब ग्लेन मैक्सवेल (20), जोश इंग्लिस (15), मिच मार्श (22) और कैमरन ग्रीन (11) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद टिम डेविड ने तूफानी अंदाज़ में रन बटोरते हुए मैच का रुख पलट दिया।

    वेस्टइंडीज की ओर से रोमारीओ शेफर्ड ने 2 विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर को 1 सफलता मिली।

    डेविड को 90 रन पर जीवनदान भी मिला, जब ब्रैंडन किंग ने डीप मिडविकेट पर उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद डेविड ने कोई चूक नहीं की और अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

    वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा, “इस पिच पर और खासकर इस मैदान के छोटे आकार को देखते हुए 200 रन भी कम पड़ गए।”

    इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज में लगातार जीत की संख्या 6 हो गई है, जिसमें हाल ही में टेस्ट सीरीज़ में 3-0 की क्लीन स्वीप भी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
    Next Article भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
    shivam kumar

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

      May 23, 2026

      ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

      May 18, 2026

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version