Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसी मंदिर में संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी। दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने मां काली के चरणों में प्रसाद अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अगरबत्ती और पंच प्रदीप जलाकर देवी का आह्वान किया। मंदिर के पुरोहितों की सहायता से सम्पन्न हुई पूजा में राष्ट्रपति ने गहरी आस्था प्रकट की।

    पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रानी रासमनी द्वारा स्थापित इस लगभग दो सौ वर्ष पुराने मंदिर परिसर के इतिहास और इसकी सांस्कृतिक महत्ता को समझा। यह मंदिर हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है और बंगाल के आध्यात्मिक जीवन में इसका विशेष स्थान है। इससे पहले दिन में राष्ट्रपति ने नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने गिराया ब्राजील पर टैरिफ बम, पहले दी धमकी, अब 50 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर : पीएम मोदी ने विपक्ष के हर वार को किया नाकाम
    shivam kumar

      Related Posts

      तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

      August 1, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

      August 1, 2025

      अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

      August 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version