Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
    राज्य

    स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले फारबिसगंज प्लस टू ली अकादमी के खेल के मैदान से गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया।

    हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा जागरूकता प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा ली अकादमी खेल मैदान से निकलकर राजेंद्र चौक, छुआपट्टी, सदर रोड, स्टेशन चौक, गोदना ठाकुरबारी होते हुए पुनः खेल मैदान में आकर संपन्न हुई। तिरंगा जागरूकता प्रभात फेरी को भारत स्काउट और गाइड के संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    जागरूकता रैली के बाद तिरंगा दौड़ एवं तिरंगा के साथ सेल्फी कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बाद स्काउट गाइड ने माल्यार्पण कार्यक्रम में द्विजदेनी चौक पर अपना सहयोग प्रदान किया।

    मौके पर स्काउट मास्टर मोहम्मद शाहिद आलम, दीपक कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार के साथ राज्य पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद सबदुल एवं स्काउट अंश कुमार, विशाल कुमार, रमजानी, अजय कुमार, आदित्य गाइड ज्योति कुमारी, सिमरन कुमारी, साक्षी कुमारी, कुसुम, माही पाण्डे, रिया कुमारी, आर्य रानी का सक्रिय सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
    Next Article हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा

      December 9, 2025

      एसआईआर के विरोध में नहीं, लेकिन समय-सीमा बढ़नी चाहिये : मायावती

      December 9, 2025

      ममता का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा— भाजपा बंगाल की संस्कृति से पूरी तरह अनजान

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version