Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
    Jharkhand Top News

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। यात्रा जिला समाहरणालय परिसर से शुरू होकर घड़ी घर चौक तक निकाली गई, जहां इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    इस अवसर पर पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राएं, जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाएं और आम नागरिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चे-बूढ़े सभी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

    यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और एकता की भावना को घर-घर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्कि हमारी स्वतंत्रता, एकता और वीरता का प्रतीक है।

    उपायुक्त ने सभी से अपील किया है कि वे तिरंगे को अपने दिलों में स्थान दें और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में देशभक्ति को सर्वोपरि रखें। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा उनके बलिदान की अमर गाथा है, जो हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
    Next Article सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
    shivam kumar

      Related Posts

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025

      शैक्षणिक भ्रमण कर लौटीं छात्राओं ने साझा किया प्रेरणादायी अनुभव

      August 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version