Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बारिश का कहर, कई कच्चे मकान जमींदोज
    Jharkhand Top News

    बारिश का कहर, कई कच्चे मकान जमींदोज

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार की शाम पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत की मांग की है।

    पटमदा प्रखंड के लावा गांव स्थित बहड़ाडीह टोला में शुक्रवार देर शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। यह मकान बंगाल मूल की विधवा बेबी दास का परिवार किराए पर लेकर रहता था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था। लेकिन मलबे में पलंग, बर्तन, अनाज और जरूरी सामान दबकर नष्ट हो गए। अब बेबी दास, उनके बेटे सुमन दास (जो मोबाइल दुकान में मजदूरी करता है) और बेटी दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

    इसी तरह बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव में मान सिंह, नेपाल सिंह और सर्वेश्वर कर्मकार के कच्चे मकान भी बारिश की मार झेलते हुए धराशायी हो गए। मान सिंह ने बताया कि उनके पास एक ही मिट्टी का घर था, जिसमें परिवार के साथ-साथ बैल और बकरियां भी रहती थीं। घर गिर जाने से अब वे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। नेपाल सिंह और सर्वेश्वर कर्मकार के परिवारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

    पीड़ितों का कहना है कि भारी बारिश के बीच उनके पास न रहने की जगह है और न ही खाने को पर्याप्त अनाज। उन्होंने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शीघ्र मदद की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
    Next Article हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      बोकारो में बड़ा हादसा टला, चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा

      October 12, 2025

      ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

      October 12, 2025

      हाथी ने दंपति पर किया हमला, पति की मौत

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
      • नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त गिरोह का सारण पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, शिशु सकुशल बरामद
      • बोकारो में बड़ा हादसा टला, चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा
      • ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
      • हाथी ने दंपति पर किया हमला, पति की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version