Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
    स्पोर्ट्स

    यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए यूपीटी20 लीग के 11वें मैच में गौर गोरखपुर लायंस ने लखनऊ फाल्कन्स को रोमांचक अंदाज़ में 7 विकेट से मात दी। टीम के हीरो रहे सिद्धार्थ यादव, जिन्होंने आख़िरी ओवर में गज़ब का तूफ़ान मचाते हुए मैच पूरी तरह पलट दिया।

    183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस को आखिरी 6 गेंदों में 22 रन चाहिए थे। लग रहा था कि मुकाबला हाथ से निकल चुका है, लेकिन सिद्धार्थ यादव ने किशन कुमार सिंह के ओवर में 3 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए सिर्फ 5 गेंदों में टीम को अविश्वसनीय जीत दिला दी।

    सिद्धार्थ ने केवल 45 गेंदों में नाबाद 88 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्होंने अक्षदीप नाथ (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

    इससे पहले पहले ध्रुव जुरेल (29) और आर्यन जुयाल तेज शुरुआत देने के बाद आउट हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ और नाथ ने पारी को संभालते हुए टीम को मज़बूती दी। 15वें ओवर तक स्कोर 127/2 था, लेकिन फाल्कन्स के गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (4 ओवर, 16 रन) और विप्रज निगम (4 ओवर, 23 रन, 1 विकेट) ने दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर तक फाल्कन्स जीत के करीब थे, मगर सिद्धार्थ ने शानदार स्ट्रोकप्ले से सारा समीकरण बदल दिया।

    फाल्कन्स की पारी
    टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 44 रन तक 4 विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद आराध्या यादव (68, 47 गेंद, 6 चौके, 4 छक्के) और कृतज्ञा सिंह (70, 38 गेंद, 7 छक्के, 4 चौके) ने पांचवें विकेट के लिए 123 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    गोरखपुर लायंस के लिए तीरथ सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 37 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा वासु वत्स ने भी 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

    संक्षिप्त स्कोर-
    लखनऊ फाल्कन्स: 182/8 (कृतज्ञा सिंह 70, आराध्या यादव 68; तीरथ 4/37, वासु 3/23)।

    गोरखपुर लायंस: 183/3, 19.5 ओवर (सिद्धार्थ यादव 88*, अक्षदीप नाथ 32; निगम 1/23)।

    मैन ऑफ द मैच: सिद्धार्थ यादव (88* रन, विजयी पारी)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
    Next Article दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
    shivam kumar

      Related Posts

      केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप

      August 23, 2025

      दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा

      August 23, 2025

      वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 203 रनों से दी करारी शिकस्त, खत्म किया 34 साल का इंतजार

      August 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version