Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एशिया हॉकी कप: दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, टिकट होंगे मुफ्त
    स्पोर्ट्स

    एशिया हॉकी कप: दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, टिकट होंगे मुफ्त

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ~ 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा एशिया कप का आयोजन ~
    नई दिल्ली। हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट बिहार की धरती पर हॉकी का ऐतिहासिक उत्सव बनने जा रहा है।

    प्रशंसक अपनी मुफ्त टिकट पाने के लिए www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा, जिससे स्टेडियम में प्रवेश सहज और बिना किसी परेशानी के हो सकेगा।

    इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने। प्रवेश निशुल्क रखने का उद्देश्य खेल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है ताकि परिवार, छात्र और युवा खिलाड़ी विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद ले सकें। यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल का उत्सव है और बिहार के लोग इसके केंद्र में हैं।”

    हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा,“हम बेहद उत्साहित हैं कि सभी मैचों के लिए दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। राजगीर ने हॉकी के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है और हमें विश्वास है कि दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम आएंगे। यह पहल पूरे भारत में हॉकी संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में हमारा संकल्प है।”

    इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी — भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफायर भी है, जिससे हर मुकाबला और ज्यादा रोमांचक होगा।

    भारतीय टीम पूल-ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखी गई है। भारत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा, 31 अगस्त को जापान से भिड़ेगा और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से अपना अंतिम पूल मैच खेलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीपीएल: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली को 104 रनों से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
    Next Article स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद श्रीजी शिपिंग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव
    shivam kumar

      Related Posts

      डीपीएल: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली को 104 रनों से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

      August 26, 2025

      केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप

      August 23, 2025

      दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा

      August 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रयागराज में पुन: बढ़ रहा है गंगा व यमुना का जलस्तर
      • मदर टेरेसा की जयंती पर ममता बनर्जी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
      • कालाबजारी के लिए रखा यूरिया बरामद
      • स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद श्रीजी शिपिंग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव
      • एशिया हॉकी कप: दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, टिकट होंगे मुफ्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version