Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग
    Jharkhand Top News

    शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे।

    जांच में सामने आया कि आग का कारण अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों की ओर से मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती थी। बताया जा रहा है कि अगरबत्ती से निकली चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई। पाइप के संपर्क में आने के बाद आग तेजी से फैलने लगी और वार्ड में धुआं भर गया। स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश शुरू कर दी।अस्पताल कर्मियों और परिजनों की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई। सभी मरीजों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

    इस बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही आग को नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

    घटना की सूचना मिलते ही सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। चौधरी ने कहा कि अगर समय पर कर्मचारी सक्रिय नहीं होते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और अस्पताल स्टाफ को आपातकालीन स्थिति से निपटने का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत
    Next Article वैतरणी पुल पर 15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो होगा अनिश्चितकालीन धरना : भाजपा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

      October 14, 2025

      झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

      October 14, 2025

      चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version